-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Pahalgam Attack Bjp Mp Controversial Remark Ramchandra Jangra
26 लोग इसलिए मरे क्योंकि सुहागनें…BJP सांसद के बिगड़े बोल, कहा- सिर्फ 5-6 लोग ही मरते
- Written By: सौरभ शर्मा
हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि जिन महिलाओं ने अपने पति खो दिए, उनमें वीरांगना का भाव व जोश नहीं, इसीलिए 26 लोग गोलियों का शिकार हुए। PM की योजना में ट्रेनिंग लेते तो इतनी मौतें नहीं होती।

हरियाणा से भाजपा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हरियाणा से भाजपा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने ऐसा बयान दिया है, जिसने देशभर में तीखी प्रतिक्रिया को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं हमले में अपने पति खो बैठीं, उनमें से किसी में भी वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं था, इसलिए 26 लोगों की जान गई। इतना ही नहीं, जांगड़ा ने ये भी कहा कि अगर यात्री प्रधानमंत्री की योजना के तहत ट्रेंड होते, तो इतने लोग नहीं मारे जाते। उनका यह बयान उस समय आया है जब देश अभी भी इस जघन्य और वीभत्स हमले से उबर भी नहीं पाया है।
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस नृशंस घटना के बाद भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक से ध्वस्त किया था। इस जवाबी कार्रवाई को लेकर देशभर में सराहना हो ही रही थी, लेकिन अब भाजपा सांसद के बयान ने एक नए विवाद को फिर जन्म दे दिया है और शोक के समय में राजनीतिक टिप्पणियों पर सवाल उठने लगे हैं।
यात्री लड़ते तो कम जानें जातीं
हरियाणा के भाजपा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अगर पहलगाम हमले के दौरान यात्रियों के पास लाठी-डंडे होते और वे आतंकवादियों पर टूट पड़ते, तो 26 नहीं, सिर्फ 5-6 जानें जातीं और हमले को वहीं रोका जा सकता था। उन्होंने प्रधानमंत्री की अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह युवाओं में साहस और सुरक्षा की भावना भरने के लिए है। उनका मानना है कि अगर ऐसी ट्रेनिंग आम यात्रियों को भी दी जाए, तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं टाली जा सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
सीजफायर को लेकर अब सब क्लियर, थरूर ने ट्रंप के सारे राज खोल दिए; कहा- संवाद का सम्मान हमारे संस्कार
वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं
जांगड़ा के सबसे ज्यादा आलोचना के केंद्र में वह बयान है, जिसमें उन्होंने हमले में अपने पति खो चुकी महिलाओं की भावना पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनमें वीरांगनाओं जैसा साहस होता, तो इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान न जाती। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पीड़ित परिवार गहरे शोक में हैं। उनके इस बयान को असंवेदनशील और पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बताया जा रहा है।
Pahalgam attack bjp mp controversial remark ramchandra jangra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












