Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नूंह हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता का भाजपा पर आरोप, कहा- चेतावनी भी दी, पर उन्होंने इसे होने दिया

नूंह सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उसे हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। नूंह सीट से चुनाव लड़ रहे आफताफ ने कहा है कि सत्ता में आने पर इस हिंसा की न्यायिक जांच कराई जाएगी।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Sep 27, 2024 | 03:26 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नूंह (हरियाणा) : हरियाणा की नूंह विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे चुके आफताब अहमद कांग्रेस के टिकट पर  इस बार भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के संजय सिंह और INLD के ताहिर हुसैन से है। अफताब अहमद ने सत्ता में आने पर पिछले साल जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच कराने का वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  गोरक्षा के नाम पर किसी की पीट-पीट कर हत्या करने के खिलाफ भी कानून लाएंगे।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव पांच अक्टूबर को होंगे जिनके नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित कर दिए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक इंटरव्यू  में कहा, ‘‘पिछले साल  नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा का कारण भाजपा द्वारा ‘गौरक्षकों’ के वेश में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देना था, जिससे यहां भय का माहौल पैदा हुआ। विधायक होने के नाते मैंने प्रशासन को इस बात से अवगत कराया था कि ‘आपको ऐसी घटनाओं को रोकना चाहिए’ लेकिन उन्होंने ऐसा होने दिया।”

यह भी पढ़ें- ‘पब्लिक रिएक्शन’ के लिए चाट-चौपाटी पर अश्लील कपड़ों में घूमी लड़की, बवाल मचने पर शिकायत दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

मोदी पर हमला करना चाहती थीं महिला सांसद…BJP सांसद के दावे से आया सियासी भूचाल, राहुल बोले- डरे हुए हैं पीएम

गलवान झड़प का सच क्या है? जनरल नरवणे की बुक पर रोक के खिलाफ मुंबई में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल!

वेतन बकाया रहने से घंटागाड़ी कर्मचारी भड़के, नगराध्यक्ष के आवास पर हक मांगने पहुंचे, अपमान का आरोप

नेहरू पर आपत्तिजनक बयान, गद्दारी, मक्कारी और अय्याशी…भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने और क्या कह दिया?

निवर्तमान हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के उपनेता अहमद ने बताया कि नूंह में सांप्रदायिक हिंसा होने से पहले ही चेतावनियां दी गई थीं और उन्होंने प्रशासन को पहले ही इस बात से अवगत करा दिया था लेकिन उन्होंने इसे होने दिया, जिससे न केवल जान-माल का नुकसान हुआ बल्कि आस्था को भी ठेस पहुंची।

हिंसा को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप

प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए अहमद ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री रेवाड़ी में एक बैठक करने में व्यस्त थे। दोनों पक्षों के असामाजिक तत्वों द्वारा चुनौती दिए जाने के बावजूद पूरे मार्ग के लिए केवल 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था…उन्होंने यह हिंसा होने दी और आज तक हम मांग कर रहे हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों, हिंसा के कारणों और हिंसा से निपटने के उनके तरीके का पता लगाने के लिए न्यायिक जांच की जाए।” अहमद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि गौरक्षकों की आड़ में असामाजिक तत्व यहां शांति और सद्भाव बिगाड़ रहे हैं और ऐसा लगता है कि भाजपा उनकी मदद कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘गौ-रक्षा चुनावी मुद्दों में से एक है, लेकिन सबसे जरूरी क्षेत्र का विकास है जिसे भाजपा ने रोक दिया है।

हिंसा में हुई थी 6 लोगों की मौत

गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शोभायात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में दो होमगार्ड और एक मौलवी सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। यह हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका विधायक मम्मन खान के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाए थे। अफताब अहमद ने कहा, ‘‘हम किस्मत वाले हैं कि लोगों ने उनके खेल को समझ लिया है। घटना के एक दिन बाद ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं हुई और लोगों को एहसास हुआ कि हमें सद्भाव के साथ रहना है… हम गौरक्षा के नाम पर किसी की पीट-पीट कर हत्या कर देने के खिलाफ कानून लाएंगे।”

नूंह सीट पर अब तक नहीं खुला भाजपा का खाता

बता दें कि नूंह विधानसभा सीट पर 58 वर्षीय अफताब अहमद का मुकाबला भाजपा के संजय सिंह से है। वह वर्तमान में सोहना विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने इस सीट से ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा है। ताहिर हुसैन इस निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे हरियाणा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जाकिर हुसैन के बेटे हैं। ताहिर हाल में इनेलो में शामिल हो गए हैं। वहीं, भाजपा नूंह से आज तक नहीं जीत पाई है। यहां के मतदाता लंबे समय से कांग्रेस और इनेलो के समर्थक हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Nuh mla promises to bring law against lynching in the name of cow protection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2024 | 03:20 PM

Topics:  

  • Congress
  • Haryana Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.