Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात

Jitu Patwari Warehouse Controversy: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस को मिला नोटिस, कॉरपोरेशन अध्यक्ष संजय नगाइच पर बदले की राजनीति का आरोप, किराया भुगतान पर उठाए सवाल।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 21, 2026 | 07:13 PM

जीतू पटवारी, फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jitu Patwari Reaction After Warehouse Notice: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस को नोटिस मिलने के बाद प्रदेश की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। नोटिस जारी होने के बाद पटवारी ने वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की जा रही है। इस मामले को लेकर उन्होंने वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर कड़ी नाराजगी भी जताई है।

नोटिस के बाद भड़के जीतू पटवारी

वेयरहाउस को नोटिस मिलने के बाद जीतू पटवारी ने सीधे तौर पर वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उनके वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया और उसके बाद नोटिस जारी किया गया, उससे स्पष्ट है कि उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। पटवारी ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

सीहोर में ‘चड्डीधारी गैंग’ की दहशत, दो मकानों से लाखों की चोरी; पूर्व नपाध्यक्ष के भाई के घर को भी नहीं छोड़ा

सीहोर में अवैध संबंधों के शक में युवक की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत; जानें पूरा मामला

नीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा

छिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला

संजय नगाइच पर लगाए गंभीर आरोप

जीतू पटवारी ने वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय नगाइच का नाम लेते हुए उन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद नगाइच उनके वेयरहाउस के निरीक्षण के लिए पहुंचे और वहां मौजूद जालों सहित अन्य छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाकर अनावश्यक टिप्पणियां कीं। पटवारी के मुताबिक, यदि राजनीतिक कारणों से इस तरह की कार्रवाई की जाएगी तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने इसे बदले की राजनीति का हिस्सा बताया।

किराया भुगतान को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार और वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन समय पर किराया भुगतान नहीं कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर वेयरहाउस संचालकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब किराया समय पर नहीं दिया जा रहा तो फिर इस तरह की कार्रवाई और अपमानजनक व्यवहार का कोई औचित्य नहीं बनता। पटवारी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि यदि कॉरपोरेशन को आपत्ति है तो वह अपना अनाज उनके वेयरहाउस से हटा सकता है।

अनाज सुरक्षित होने का दावा, निरीक्षण के लिए दी खुली छूट

जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि उनके वेयरहाउस में रखा सरकारी अनाज पूरी तरह सुरक्षित है और उसके रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह पहले भी पत्राचार कर चुके हैं और अब दोबारा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: सीहोर में ‘चड्डीधारी गैंग’ की दहशत, दो मकानों से लाखों की चोरी; पूर्व नपाध्यक्ष के भाई के घर को भी नहीं छोड़ा

जीतू पटवारी ने कहा कि कॉरपोरेशन के अधिकारी किसी भी समय आकर निरीक्षण कर सकते हैं, लेकिन दबाव बनाकर राजनीति करना उचित नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Jitu patwari reacts strongly to warehousing corporation notice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 07:13 PM

Topics:  

  • Congress
  • Jitu Patwari
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.