हरियाणा के पंचकूला में ट्रिपल मर्डर, बर्थडे पार्टी में हुई अंधाधुंध फायरिंग में तीन की मौत
हरियाणा के पंचकूला में ट्रिपल मर्डर हुआ है। पिंजौर के होटल सल्तनत में बर्थडे पार्टी में फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।
- Written By: मृणाल पाठक
फायरिंग की कॉन्सेप्ट फोटो
चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला से गोलीबारी का मामला सामने आया है। जहां देर रात लगभग दो बजे पिंजौर के होटल सल्तनत में बर्थडे पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिनके नाम विक्की, विनीत और निया बताया जा रहा है। फिलहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से पुलिस ने शक जताया है कि ये गैंगवार हो सकता है, क्योंकि मृतक विक्की अपराधी किस्म का था। विक्की और विनीत दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि युवती निया हिसार की रहने वाली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक विक्की और विनीत चाचा-भतीजा थे। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे। विक्की पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में विक्की के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने इस मामले को गैंगवार से जोड़कर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग की इस घटना के बाद होटल का स्टाफ और मैनेजर फरार है। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पंचकूला में ‘सहयोग से समृद्धि’ सम्मेलन: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे सहकारी आंदोलन का शंखनाद
पंचकूला में बुराड़ी पार्ट-2…बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा सुनकर लौटे 7 लोगों ने किया सुसाइड, सामने आई हैरान करने वाली वजह
Travel Destination: हरियाणा के इन शहरों में दिल्ली से 1 दिन के लिए कर सकते हैं ट्रिप प्लान, जमकर करें एंजॉय
Haryana: पंचकूला में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, 4 की मौत
खबर यह भी है कि घटना के बाद से होटल स्टाफ और मैनेजर मनील मोंगिया फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और होटल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतकों के शवों को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पार्टी में आए दोस्तों और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
हरियाणा की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लि करें…
वहीं जानकारी मिली है कि विक्की, विनीत और निया अपनी कार में बैठे थे। तभी दूसरी कार में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 15-16 राउंड गोलियां चलीं। गोली लगने से विक्की, विनीत और निया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
