Haryana: पंचकूला में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, 4 की मौत
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार खड़े ट्रक से भिड़ गई। जिससे 4 युवकों की मौत हो गई।
- Written By: मनोज आर्या
हादसे के बाद की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला में शिमला हाईवे पर बिटना के नजदीक एक ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। यह हादसा सुबह पांच बजे के करीब की बताई जा रही है। तड़के सुबह हुई दर्दनाक घटना में कार सवार 4 युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, परमाणु की ओर से आ रही कार पंचकूला की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार कालका बिटना कॉलोनी के पास पहुंची, वैसे ही सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा रविवार तड़के सुबह 5 बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा इतना भयानक था कि कार का रूफ टूट गया और एक युवक 10 फीट दूर जाकर गिरा। जबकि, एक अन्य युवक कार के अंदर ही फंसा रह गया।
पंचकूला के रहने वाले थे मृतक
घटना के वक्त मौके पर मौजूद राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद एंबुलेंस को भी बुलाया गया और शवों को पंचकूला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक युवक पंचकूला और ढली के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
लेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
21 हादसों के बाद जागा प्रशासन, ठाणे मेट्रो मार्ग की जर्जर सड़कों पर शुरू हुई मरम्मत
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराईं अमरनाथ यात्रा की 4 गाड़ियां, 18 श्रद्धालु घायल
मुरैना में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल
घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार खड़े ट्रक से भिड़ गई। जिससे 4 युवकों की मौत हो गई। फिलहाल युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।
देश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस के मुताबिक, पंचकूला के बिटना में सुबह परवाणू की तरफ से वरना कार (HR-26EK-0056 ) आई। चंडीगढ़ शिमला हाईवे पर सड़क किनारे पंजाब नंबर का एक ट्रक खड़ा था। तभी कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर लगने के बाद जोरदार आवाज आई। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
