Travel Destination: हरियाणा के इन शहरों में दिल्ली से 1 दिन के लिए कर सकते हैं ट्रिप प्लान, जमकर करें एंजॉय
दिल्ली में रहने वाले लोग अक्सर घूमने के लिए दिल्ली से बाहर कोई नजदीक और खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप एक दिन की यात्रा करना चाहते हैं तो आसपास के शहरों में घूमना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
हरियाणा के इन शहरों में दिल्ली से 1 दिन के लिए कर सकते हैं ट्रिप प्लान, जमकर करें एंजॉय
Places to Travel from Delhi: दिल्ली में रहने वाले लोग अक्सर घूमने के लिए दिल्ली से बाहर कोई नजदीक और खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप एक दिन की यात्रा करना चाहते हैं तो आसपास के शहरों में घूमना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऐसे में हरियाणा के कुछ शहरों को घूमने का प्लान किया जा सकता है। दिल्ली से इन शहरों में आने जाने का समय ज्यादा नहीं लगता है जिसकी वजह से आप पूरा दिन आराम से शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हरियाणा ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की वजह से जाना जाता है। यहां पर आप दोस्तों या परिवार के साथ एक दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
गुरुग्राम
शहर के आसपास ट्रिप करना है तो दिल्ली से गुरुग्राम का यात्रा पर जा सकते हैं। यह जगह दिल्ली से करीब 25 से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप मेट्रो, बस या कैब से भी जा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए किंगडम ऑफ ड्रीम्स, एंबियंस मॉल, दमदमा लेक और अरावली जैसी जगहों पर जा सकते हैं। सुबह जल्दी निकलकर यहां पर आप पूरा दिन बिता सकते हैं। वहीं रात को घूमने के बाद दिल्ली भी वापस आ सकते हैं।
पंचकूला
दिल्ली से अगर लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो पंचकूला जाने का प्लान कर सकते हैं। पंचकूला घूमने एक शानदार अनुभव हो सकता है। यह दिल्ली से करीब 250 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर कार के अलावा बस या ट्रेन से जा सकते हैं। यहां पर मोरनी हिल्स, पिंजौर गार्डन, काली माता मंदिर, छतबीड़ जू और रामगढ़ किला जैसी जगहों को घूमने जा सकते हैं। अगर आप पूरा दिन घूमना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सुबह जल्दी निकलना होगा ताकि आप 12 बजे से पहले पंचकूला पहुंच जाएं। घूमने के बाद आसानी से आप दिल्ली वापस आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, व्हाट्सऐप चैट से हुआ बड़ा खुलासा
Explainer: क्यों खाली कराया जा रहा है जिमखाना क्लब? समझें दिल्ली में सरकारी जमीन आवंटन और लीज का पूरा कानून
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
कुरुक्षेत्र
दिल्ली से कुरुक्षेत्र घूमना बहुत ही शानदार ऑप्शन हो सकता है। कुरुक्षेत्र एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक जगह है जहां पर पहुंचकर सफर मजेदार साबित हो सकता है। इस जगह का कनेक्शन महाभारत काल से जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से इसका महत्व और बढ़ जाता है। यह जगह दिल्ली से करीब 171 किमी दूर है। यहां पर ब्रह्म सरोवर, ज्योतिसर, श्री कृष्ण संग्रहालय, शेख चिल्ली का मकबरा और सरोवर जैसी जगहों को घूम सकते हैं।
