कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची (सोर्स:-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: कांग्रेस ने हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में अपना दूसरा कदम बढ़ाते हुए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अभी तक कांग्रेस ने कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने आज चुनावी दांव में गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है, वहीं वर्धन यादव पर बादशाहपुर से दांव खेला है।
कई सारे सवालों से घिरे कांग्रेस के पहला सूची पर घमासान खत्म नहीं हुआ कि कांग्रेस की ये दूसरी सूची सियासत में और गर्माहट ला दी है। कांग्रेस ने इस सूची में जेजेपी प्रमुख और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ उचाना कलां विधानसभा सीट से बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें:-हरियाणा चुनाव: उम्मीदवारों की पहली सूची पर कांग्रेस में विवाद बरकरार, नेताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
पहली सूची के बाद आज कांग्रेस के द्वारा जारी दूसरी सूची में 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की ये घोषणा काफी सोची समझी सी प्रतित हो रही है। जहां कांग्रेस ने महम से बलराम डांगी, थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, टोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर पर दांव खेला है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट। pic.twitter.com/ZxRF3Zuyku — Congress (@INCIndia) September 8, 2024
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सितंबर को 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जहां पार्टी ने गढ़ी सांपला-किलोई सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मैदान में उतारा है। इसके अलावा सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, गोहाना से जगबीर सिंह मलिक और रोहतक से भारत भूषण बत्रा को टिकट देने का निर्णय लिया।
ये भी पढ़ें:-हरियाणा विधानसभा चुनाव: प्रचार-प्रसार के बीच सीएम नायब सिंह सैनी की दहाड़, कांग्रेस पर साधा चौतरफा निशाना
जानकारी के लिए बता दें कि 5 अक्टूबर को हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में ही चुनाव होने है और सभी सीटों पर मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियों में व्यस्तता बढ़ गई है। जहां एक तरफ बीजेपी ने पहली सूची में 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी रण में पहला कदम आगे बढ़ाया था तो दूसरी ओर कांग्रेस ने पहली और दूसरी सूची जारी कर कुल 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसके बाद अब देखने वाली बात ये है कि बीजेपी अब अपने अगले कदम में कौन सा दांव खेलने वाली है।