बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज? फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। यह उनके लिए कोई नई बात नहीं, क्योंकि उन्हें अगस्त में भी 40 दिन की पैरोल मिली थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
गुरमीत राम रहीम (Image- Social Media)
Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल को मंजूरी मिल गई है। जेल से बाहर आना उनके लिए नई बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी अगस्त 2022 में उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर 40 दिन की पैरोल दी गई थी। राम रहीम को डेरा सच्चा सौदा की दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में 2017 में दोषी ठहराया गया था। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने उन्हें अगस्त 2017 में 10-10 साल की सजा सुनाई थी और साथ ही 30 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
इस मामले में सीबीआई ने 6 साल बाद पीड़िताओं के बयान दर्ज किए थे। सीबीआई का कहना था कि यह यौन शोषण वर्ष 1999 में हुआ था, लेकिन पीड़िताओं के बयान 2005 में दर्ज किए गए थे, जिनके आधार पर कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया।
5 सालों में 406 दिन की परोल
दोषी पाए जाने के बाद से राम रहीम कुल 366 दिन जेल से बाहर रह चुका है। जनवरी में मिली इस परोल के बाद ये दिन बढ़कर 406 हो जाएंगे। एक बार लिस्ट पर नजर डालने से पहले एक बात याद रखिए कि राम रहीम को 2017 में दो अनुयायियों के साथ रेप मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 2019 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में उसे दोषी ठहराया गया। इसके अलावा 2002 में उसे अपने ही मैनेजर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अब लिस्ट देखिए..
सम्बंधित ख़बरें
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
कब-कब दी गई पैरोल
- 20 अक्टूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की परोल.
- 12 मई 2021: बीपी चेक कराने के लिए एक दिन की परोल.
- 17 मई 2021: मां से दोबारा मिलने के लिए एक दिन की परोल.
- 3 जून 2021: पेट दर्द की वजह से सात दिन की परोल मिल गई.
- 13 जुलाई 2021: एम्स में दिखाने के लिए परोल.
- 7 फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो.
- 17 जून 2022: 30 दिन की परोल.
- अक्टूबर 2022: 40 दिन की परोल.
- 21 जनवरी 2023: 40 दिन की परोल.
- 20 जुलाई 2023- 30 दिन की परोल.
- 20 नवंबर 2023: 21 दिन की परोल.
- 19 जनवरी 2024: 50 दिन की परोल.
- 13 अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो.
- 1 अक्टूबर 2024: 20 दिन की फरलो.
- 28 जनवरी 2025: 30 दिन की परोल.
- 9 अप्रैल 2025: 21 दिन की फरलो (डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस के लिए).
- 4 अगस्त 2025: 40 दिन की परोल.
यह भी पढ़ें- ट्रंप मादुरो को ला सकता है तो मोदी भी…वेनेजुएला संटक पर क्या बोल गए ओवैसी? पाकिस्तान का लिया नाम
बता दें कि 2025 में राम रहीम 91 दिन जेल से बाहर रहा था। अब तक जो परोल मिली हैं, वे आमतौर पर एक-दो दिन या एक-दो हफ्ते के लिए नहीं होतीं, बल्कि कई बार यह एक महीने के लिए दी जाती है। 2025 में भी साल की शुरुआत में राम रहीम को पूरे एक महीने के लिए परोल मिली थी, जो 28 जनवरी से 28 फरवरी तक थी। उसके बाद, वह वापस जेल लौटा और केवल 40 दिन के भीतर ही फिर से उसे दूसरी बार फरलो मिल गई।
