36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
IMD Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को गर्मी का प्रकोप बना रह सकता है। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Kal ka Mausam: देश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 27 मई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इतना ही नहीं, पूर्वी राज्यों में बारिश और आंधी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ बिजली गिरने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश-आंधी का प्रभाव पहाड़ी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले मौसम विभाग का ताजा अपडेट जरूर देख लें।
दक्षिण बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। आइए जानते हैं देश के बाकी राज्यों में कल मौसम कैसा रहने वाला है। साथ ही जिलावार बारिश की स्थिति भी बताते हैं….
17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई को यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
बॉर्डर वाले इलाके में बढ़ रही खास समुदाय की आबादी! घुसपैठ पर एक्शन में आई मोदी सरकार, बनाई हाई लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक सायरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
वर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में 27-28 मई के बीच भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 29 मई को भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, इटावा, जालौन, सीतापुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, हमीरपुर, झांसी, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 27 मई को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?
बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, किशनगंज और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा?
झारखंड में गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहेबगंज, जामताड़ा, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़ और जमशेदपुर में मध्यम से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, रांची में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आपके शहर में कल कैसा रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (27 मई) | न्यूनतम तापमान (27 मई) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 44°C | 31°C |
| मुंबई | 34°C | 31°C |
| चेन्नई | 37°C | 29°C |
| कोलकाता | 37°C | 27°C |
| लखनऊ | 42°C | 28°C |
| पटना | 36°C | 26°C |
| रांची | 37°C | 24°C |
| भोपाल | 42°C | 30°C |
| जयपुर | 43°C | 32°C |
| शिमला | 32°C | 21°C |
| नैनीताल | 30°C | 21°C |
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा?
पश्चिम बंगाल में मालदा, दुर्गापुर, वर्धमान, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, कालिम्पोंग, नॉर्थ 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, कोलकाता में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा?
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा?
हिमाचल प्रदेश में शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, चंबा, सिरमौर और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, मनाली में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
