बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
IndiGo Flight: सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया. फिलहाल धुआं उठने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एयरलाइन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
इंडिगो फ्लाइट(Image- Social Media)
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो की एक फ्लाइट में अचानक धुआं दिखने से अफरा-तफरी मच गई। चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6017 जब रनवे की ओर टैक्सी कर रही थी, उसी वक्त विमान के अंदर धुआं नजर आया। स्थिति को देखते हुए तत्काल इमरजेंसी कदम उठाते हुए यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया।
इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो एयरलाइन्स ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 26 मई 2026 को बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट 6E 6017 रनवे की तरफ बढ़ रही थी, तभी विमान में धुआं दिखाई दिया। सुरक्षा को दोखते हुए तुरंत इमरजेंसी इवैक्यूएशन किया गया और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है। इंडिगो ने बताया कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों को वापस टर्मिनल लाया गया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।
On 26 May 2026, while IndiGo flight 6E 6017 from Bengaluru to Chennai was taxiing out to the runway for departure, smoke was noticed in the aircraft leading to an an immediate evacuation. IndiGo Airlines: “All customers and crew are safe and have been moved to the terminal,… pic.twitter.com/Cxtl8Lygjd — FL360aero (@fl360aero) May 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बॉर्डर वाले इलाके में बढ़ रही खास समुदाय की आबादी! घुसपैठ पर एक्शन में आई मोदी सरकार, बनाई हाई लेवल कमेटी
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
दूसरी फ्लाइट का किया गया इंतजाम
इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी गई है, जो जल्दी ही रवाना होगा। इंडिगो के अनुसार, इंतजार के दौरान यात्रियों को रिफ्रेशमेंट भी दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: इंडिगो
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि हमारे लिए यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इंडिगो ने कहा कि फिलहाल, धुआं उठने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर किसी भी बड़ी तकनीकी खराबी की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- बेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत से मचा हड़कंप, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
क्या है धुएं की वजह?
एयरलाइन ने बताया कि बेंगलुरु एयरपोर्ट और एविएशन से जुड़े अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। आग या धुएं के कारण का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
