-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Angry With Naib Saini Anil Vij Showed Rebellious Attitude
‘…क्या हैसियत’, दिल्ली चुनाव प्रचार में नायब सैनी मस्त; इधर अनिल विज की नाराजगी ने कर दिया सबको अस्त-व्यस्त
- Written By: Saurabh Pal
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली में भाजपा को सत्ता दिलाने में व्यस्त हैं, उधर दूसरी तरफ हरियाणा के दिग्गज मंत्री अनिल विज बगावत पर उतर आए हैं।

अनिल विज, नायब सैनी (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली में भाजपा को सत्ता दिलाने में व्यस्त हैं, उधर दूसरी तरफ हरियाणा के दिग्गज मंत्री अनिल विज बगावत पर उतर आए हैं। वैसे तो अनिल विज अक्सर अपनी ही सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते रहते हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है। विज की चेतावनी से भाजपा के खेमें में टेंशन है। वह न केवल मुख्यमंत्री से नाराज हैं, बल्कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली के खिलाफ भी आग उगल रहे हैं।
दरअसल, हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार में परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला डीसी पार्थ गुप्ता के तबादले के बाद आक्रामक रुख अपनाया है। पार्थ गुप्ता अनिल विज के करीबी अधिकारी माने जाते हैं। उनके अचानक तबादले से विज उखड़ गए। उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं बोलता हूं, मेरी क्या हैसियत है लेकिन जो बोलता हूं, आत्मा से बोलता हूं और आत्मा की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।
अनिल विज ने सीएम सैनी के लिए क्या कहा?
सम्बंधित ख़बरें
अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा! खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक पर बरसीं गोलियां, महज 5 सेकंड के भीतर खत्म कर दी जिंदगी, CCTV देख उड़े होश
हालांकि अनिल विज ने अंबाला डीसी के तबादले पर को लेकर कहा कि यह आते-जाते रहते हैं, इससे कोई ताल्लुक नहीं है। अनशन की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि अभी मेरी कोई बात नहीं हुई है कि वर्कर क्या महसूस कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से बैठकर बात करेंगे, उसके बाद फिर सोचेंगे। इससे पहले उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को लेकर कहा था कि दुष्कर्म का आरोपी व्यक्ति को अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहिए।
‘मुख्यमंत्री चाहें तो छीन लें मंत्री पद’
रोहतक में अनिल विज ने बगावती तेवर दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो इस्तीफा ले लें, मंत्री पद छीन लें, मेरी सदन में वरिष्ठता और मेरी विधायकी नहीं छीन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं 7 बार का विधायक हूं और जनता ने मुझे यहां पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री बनकर भी कोठी नहीं ली। अगर कार छीनी गई तो मैं कार भी अपने पैसे खरीद लेंगे।
Angry with naib saini anil vij showed rebellious attitude
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














