आप विधायक गोपाल इटालिया को शख्स ने मारा जूता, फिर महिला ने जो किया… Video Viral
Gopal Italia: गुजरात में AAP विधायक गोपाल इटालिया पर एक सार्वजनिक सम्मेलन के दौरान जूता फेंका गया है। घटना तब हुई, जब इटालिया मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पीटा है।
- Written By: रंजन कुमार
गोपाल इटालिया।
Gopal Italia News: गुजरात के जामनगर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गोपाल इटालिया पर गुजरात जोड़ो यात्रा से संबंधित एक सार्वजनिक सम्मेलन में जूता फेंका गया। यह घटना तब हुई, जब इटालिया सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्टेज के पास बैठा एक आदमी अचानक खड़ा हुआ और एक जूते को विधायक पर फेंका। एक महिल कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने जूता फेंकने वाले आदमी को पकड़कर पिटाई कर दी। वहां खड़ी पुलिस ने तुरंत हमला करने वाले युवक को हिरासत में लिया।
जामनगर में हुई पब्लिक मीटिंग में विधायक गोपाल पर जूता किसने फेंका, उसे लेकर चारों तरफ चर्चा शुरू हो गई। बताया जाता है कि छत्रपाल सिंह जडेजा नाम के शख्स ने जूता फेंका। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर काफी पीटा है। इस दौरान पुलिस छत्रपाल को भीड़ से छुड़ाकर वहां से ले गई।
प्रदीप सिंह जडेजा पर फेंके गए जूते का लिया बदला
मार्च 2017 में गोपाल इटालिया ने गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंका था। घटना के 8 साल बाद गोपाल पर जूता फेंकने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस हिरासत में छत्रपाल ने कहा कि उन्होंने उसी घटना का बदला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
चप्पल फेंकने से जनता का भला नहीं होगा
आप विधायक पर जूता फेंकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीति गलियारे में भी इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। आप विधायक ने फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। विधायक ने कहा कि भाजपा सत्ता में है, उनके पास पुलिस-प्रशासन और पूरा सिस्टम है। आम आदमी पार्टी को रोकना चाहते हैं तो जनता का काम करें। ऐसे हमला करने और चप्पल फेंकने से जनता का भला नहीं होगा।
गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के ऊपर जूता फेंक कर राजनीति में आने वाला
आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया के ऊपर ! pic.twitter.com/6bIMan0ni0 — 🚩Kuldeep Shukla ( मोदी का परिवार ) (@Kuldeepshukla27) December 6, 2025
यह भी पढ़ें: शेर आ गया अल्हमदुलिल्लाह! AAP विधायक ने केजरीवाल के जख्मों पर रगड़ा नमक, MCD में हार के बाद मचा बवाल
आप के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं: केजरीवाल
आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आप की बढ़त लोकप्रियता ने भाजपा और कांग्रेस को हिला दिया है। हमारी पार्टी भाजपा की नाकामियों पर सवाल करती है, लेकिन दर्द कांग्रेस को हो रहा है। क्यों भाई? दिल्ली के पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ये हमला बताता है कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस अब आप के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है। मगर, दोनों पार्टियों सुन लें, आप के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं।
