शेर आ गया अल्हमदुलिल्लाह! AAP विधायक ने केजरीवाल के जख्मों पर रगड़ा नमक, MCD में हार के बाद मचा बवाल

Delhi Politics: एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद मटियामहल से 'आप' विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने अरविंद केजरीवाल के छालों पर मरहम की बजाय नमक छिड़क दिया है।
Arvind Kejriwal Aaley Mohammed Iqbal
अरविंद केजरीवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले दिल्ली की सत्ता हाथ से निकल गई तो अब एमसीडी उपचुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक ने अरविंद केजरीवाल के जख्मों पर नमक मल दिया है।

आप के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता और पटपड़गंज से चुनाव हारे अवध ओझा के पार्टी छोड़ने के बाद अब एक मुस्लिम विधायक ने बागी रुख अख्तियार कर लिया है। मटियामहल से 'आप' विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने अरविंद केजरीवाल के छालों पर मरहम की बजाय नमक छिड़क दिया है। आले मोहम्मद इकबाल वही हैं जिन्हें केजरीवाल ने पहले डिप्टी मेयर का पद और बाद में विधानसभा का टिकट दिया था।

आप विधायक का बागी रुख

आले के पिता और दिग्गज नेता शोएब इकबाल ने पिछले महीने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान की जीत में अहम रोल निभाया था। उन्होंने इमरान के सपोर्ट में खुलकर काम किया था। अब आले ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए एक बड़ा हिंट दिया है।

आले इकबाल की एक्स हैंडल पर अब उनकी फोटो पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं, बल्कि उनके पिता शोएब इकबाल के साथ दिखती है। कैप्शन में लिखा है, "हमारा काम ही हमारी पहचान है।" इसके साथ ही अब वह अपनी फोटो में पार्टी का सिंबल इस्तेमाल नहीं करते और न ही AAP की पॉलिसी, काम या नेताओं के भाषण शेयर करते हैं।

'साज़िश करने वाले हार गए'

इतना ही नहीं चांदनी महल में AAP की हार और मोहम्मद इमरान की जीत पर आले मोहम्मद इकबाल का रिएक्शन उनके बागी तेवर को साफ दिखाता है। उन्होंने लिखा एक्स पर ही लिखा कि यह जीत मेरे इलाके के शेरों की है। साज़िश करने वाले हार गए। सच की जीत हुई, झूठ की हार हुई। जिन्होंने मेहनत की वे जीते।

उन्होंने आगे लिखा कि शोएब इकबाल की मोहब्बत को सलाम! घमंडी, अमीर, मशहूर और ताकतवर सबने मुंह काला कर लिया है। शेर आ गया है- अल्हम्दुलिल्लाह!' एक तरफ आले ने अपने पिता शोएब इकबाल की मोहब्बत को सलाम लिखा, तो दूसरी तरफ पूर्व MLA शोएब इकबाल जीतने वाले कैंडिडेट मोहम्मद इमरान को गले लगाते और जश्न मनाते दिखे।

केजरीवाल लेंगे बड़ा ऐक्शन?

मोहम्मद इकबाल के पिता और पूर्व MLA शोएब इकबाल ने 9 नवंबर को AAP छोड़ने का ऐलान किया था। वह इस बात से नाराज थे कि चांदनी महल वार्ड में उनके पसंदीदा कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया गया। फिलहाल आम आदमी पार्टी ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी आले के खिलाफ एक्शन ले सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com