-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- What Was Reason For Ahmedabad Plane Crash Open Landing Gear Or Engine Failure
खुला हुआ लैंडिंग गियर या इंजन फेलियर, क्या है अहमदाबाद प्लेन क्रैश का कारण? एक्सपर्ट ने दिया जवाब
- Written By: Saurabh Pal
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है। इस हादसे को लेकर कुछ एक्सपर्ट्स लैंडिंग गियर के खुले रहने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि 600 फीट तक उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गियर क्यों खुला है।

एयर इंडिया का क्रैश प्लेन (फोटो-सोशल मीडिया)
अहमदाबादः सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार को उड़ान भरने के करीब 2 मिनट बाद एयर इंडिया का यात्री विमान थोड़ी दूर पर क्रैश हो गया। यह प्लेन दिल्ली से अहमदाबाद आया था। इसके बाद लंदन के लिए रवाना हुआ था। इस हादसे में एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इस हादसे में अहमदाबाद के पुलिस प्रमुख जीएस मलिक के मुताबिक 265 लोगों की मौत हुई है। सोशल मीडिया पर विमान के उड़ान भरने से लकर दुर्घटना तक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि विमान आबादी वाले क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रहा है, इसके कुछ देर बाद नीचे आने लगता है। इसके बाद धुएं गुब्बार दिखाई देता है। जिस तरह से यह विमान हादसा हुआ है। इसको लेकर कई तरह की थ्योरी चल रही हैं।
इस हादसे को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि समय पर गियर बंद नहीं हुआ, जो गड़बड़ी का संकेत है। इसके अलावा इंजन फेल होने की बात भी कही जा रही है। वहीं इंजन को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि यह प्लेन दो इंजन वाला था। ऐसे में एक इंजन फेल होने के बाद भी इसको आबादी वाले क्षेत्र से बाहर ले जाया जा सकता था।
लैंडिंग गियर बंद ना होना हादसे की वजह
सम्बंधित ख़बरें
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
हवा में उड़ते हुए एयर इंडिया के प्लेन का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें लैंडिंग गियर साफ दिखाई दे रहे हैं। एक्सपर्ट ने वीडियो का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि विमान 600 फीट से अधिक की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था तो लैंडिंग गियर खुले क्यों थे? विमान के उड़ान भऱते ही लैंडिंग गियर ऊपर उठा दिया जाता है। उनका कहना है कि लैंडिंग गियर नीचे थे, इसलिए संभव है कि इंजन में खराबी का पता पहले ही चल गया हो। हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि पायलट की तरफ से मेडे-मेडे का कॉल दिया गया था। इससे साफ है कि इंजन की खराबी का पता चल गया था, जिसे पायलट संभालने की कोशिश कर रहा था लेकिन असफल हो गया।
इंजन फेल होने की संभावना
एक्सपर्ट का कहना है कि विमान के दोनों इंजन का पावर लॉस होना क्रैश का कारण हो सकता है। हवा में 625 फीट की उंचाई पर इंजन का शटडाउन होना, ड्रीम लाइनर विमान तैयार करने वाली कंपनी बोईंग के लिए पहली घटना है। अगर एक इंजन भी पूरी छमता से चालू रहता तो पायलट प्लेन को आबादी से बाहर ले जा सकता था। वहीं विमान से पक्षी टकराने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि इसके बाद भी एक इंजन चालू रहता है। एक्सपर्ट का कहना है कि संभवतः पक्षी के टकराने से एक इंजन बंद हो गया और दूसरे का पावर लॉस हो गया।
‘विमान के पुर्जे ठीक से नहीं लगाए गए थे’
एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के आंकड़ों की माने तो 2009 से ड्रीमलाइनर विमान सेवा में है। इससे पहले ड्रीमलाइनर विमान कभी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ। विमानन सुरक्षा सलाहकार जॉन एम कॉक्स ने कहा कि जांचकर्ता पहला सवाल यही पूछेंगे कि एयर इंडिया का यह विमान उड़ान भरने के लिए सही ढंग से तैयार था? उन्होंने कहा कि तस्वीर में हवाई जहाज का अगला नुकीला हिस्सा ‘नोज’ ऊपर की ओर उठता हुआ और 625 फुट की ऊंचाई तक पहुंचता है, फिर नीचे की ओर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे साफ जाहिर है कि हवाई जहाज पर्याप्त उठान नहीं ले पा रहा है। कॉक्स ने कहा कि विमान को पीछे से देखने पर ऐसा नहीं लगता कि पीछे के किनारे के फ्लैप्स उस स्थिति में हैं, जैसी संभावना है। लेकिन तस्वीर की गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं है कि मैं कोई निष्कर्ष निकाल सकूं।
What was reason for ahmedabad plane crash open landing gear or engine failure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे कोस्टल रोड निर्माण: 13.45 KM कॉरिडोर का 75% फाउंडेशन पूरा, छह लेन कॉरिडोर बदलेगा सफर की तस्वीर
Jul 10, 2026 | 04:36 PMसीहोर में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों की मनमानी, 6 भाइयों की मर्जी के बिना खाते से छेड़छाड़; नया अकाउंट भी खोला
Jul 10, 2026 | 04:32 PMपुणे में ‘ज्ञानोबा-तुकाराम’ का जयघोष: ज्ञानेश्वर व तुकाराम महाराज की पालकी का भव्य स्वागत, 6 लाख वारकरी पहुंचे
Jul 10, 2026 | 04:31 PMPM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
Jul 10, 2026 | 04:28 PMIkka Review: सनी देओल की चीख-पुकार, अक्षय खन्ना के घिसे-पिटे अंदाज ने कोर्टरूम ड्रामा इक्का का किया कबाड़ा
Jul 10, 2026 | 04:26 PMकेतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Jul 10, 2026 | 04:20 PMविधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
Jul 10, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














