गुजरात: पावागढ़ में दर्दनाक हादसा, रोपवे टूटने से 6 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल
Pavagadh Accident: गुजरात के पंचमहल जिले के पावागढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।
- Written By: पूजा सिंह
गुजरात के पावागढ़ में दर्दनाक हादसा (सौजन्य सोशल मीडिया)
Major Accident in Pavagadh: शनिवार को गुजरात के पंचमहल जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावागढ़ शक्तिपीठ में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें में 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, पावागढ़ में रोपवे के लिए निर्माण सामग्री ले जा रही ट्रॉली टूट कर गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। पंचमहल के डीएसपी डॉ. हर्ष दुधाट ने हादसे की पुष्टी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादस तब हुआ जब पावागढ़ में कंस्ट्रक्शन का सामान ले जाने वाले रोपवे का तार अचानक टूट गया। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो मजदूर और दो अन्य लोग शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार, मांचा से निज मंदिर तक निर्माण कार्य चल रहा था। जहां निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए रोपवे चलाया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर 3:30 पर अचानक रोपवे की रस्सी टूट गई और रोपवे नीचे गिर गया। हादसा के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात: खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोग घायल, इलाके में मची चीख-पुकार
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Agniveer Reservation Gujarat: पूर्व अग्निवीरों को भर्तियों में 20% आरक्षण, CM भूपेंद्र पटेल का ऐतिहासिक फैसला
Panchmahal, Gujarat | Six people died after a trolley carrying construction material for the ropeway in Pavagadh broke down: Panchmahal DSP Dr. Harsh Dudhaat — ANI (@ANI) September 6, 2025
मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पावागढ़ के एसपी हरेश दूधात ने बताया कि शुरुआती जांच में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एसपी के मुताबिक पोस्टमार्टम के लिए सभी शवों को अस्पताल भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।
मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम
अगले आदेश तक रोपवे के संचालन पर रोक
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और तेज हवाओं के चलते प्रशासन ने रोपवे का संचालन भी रोक दिया है। फिलहाल यह आदेश अगली सूचना तक लागू रहेगा। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में डर का महौल है।
ये भी पढ़ें : नीतीश के सुशासन में जंगलराज! जमुई में दौड़ा-दौड़ा कर पीटे गए पुलिस वाले, देखिए भूचाल लाने वाला VIDEO
श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल
हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है। बता दें कि प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावागढ़ शक्तिपीठ हैं, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन का कहना है कि, हादसे की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
