गुजरात: खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोग घायल, इलाके में मची चीख-पुकार
Gujarat Kheda Firecracker Factory Explosion: गुजरात के खेड़ा जिले के कपडवंज में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट हो गया। इस हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे दहशत का माहौल गया।
- Written By: प्रिया जैस
गुजरात फैक्ट्री ब्लास्ट (सौजन्य-एक्स)
Gujarat Factory Blast: गुजरात के खेड़ा जिले के कपडवंज में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 से 6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और दमकल विभाग जांच में जुट गए हैं।
डंपिंग स्टेशन के सामने स्थित इस कारखाने में हुआ धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज और कंपन से आसपास के गांवों की धरती भी हिल गई। धमाके की गति इतने तेज थी कि जिस इमारत में यह फैक्ट्री चल रही थी, वह पल भर में ढह गई।
हादसे में 6 लोग घायल
इस हादसे में पांच से छह लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाने की व्यवस्था की।
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
Qatar LNG Explosion: कतर की गैस फैक्ट्री में भीषण धमाका, 12 भारतीयों सहित 13 की मौत और 66 लोग घायल
कतर के सबसे बड़े गैस हब में भीषण धमाका: 54 घायल, 18 लापता; दुनिया भर में मंडराया ऊर्जा संकट का खतरा
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 1 महिला की मौत, 26 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मचा हड़कंप
VIDEO | Gujarat: Two injured in an illegal firecracker factory blast in Kapadvanj, Kheda district. More details are awaited. (Source: Third Party)#Gujarat (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/SnsVpFhguy — Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2026
बचाव अभियान जारी
घटना की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। अभी फायर डिपार्टमेंट की टीम युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही है और मलबे को हटा रही है ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई और व्यक्ति नीचे फंसा न हो।
यह भी पढ़ें – तमिलनाडु में महाजाम का हाहाकार! कावेरी ब्रिज बंद होने से थमी गाड़ियों की रफ्तार, हाईवे पर फूटा जनता का गुस्सा
कपडवंज में एक और बड़ी घटना
गौरतलब है कि सिर्फ दो दिन पहले ही खेड़ा SOG (स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप) ने वासो गांव में पटाखों की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। कपडवंज में हुई इस दूसरी बड़ी घटना ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था के कामकाज पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रिहायशी इलाके के अंदर या उसके पास इतनी खतरनाक और अवैध गतिविधियां कैसे चल रही थीं, यह जांच का विषय बन गया है।
पुलिस ने जांच शुरू की
इस घटना के बाद पूरे जिले में डर का माहौल है। खेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है और ऐसी अन्य अवैध इकाइयों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है। वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ और बिना लाइसेंस के फैक्ट्री कौन चला रहा था।
