गुजरात में भी खत्म हो जाएगी आप! 7 सांसदों के बाद अब राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी; कही यह बात
Political Crisis In AAP: 7 राज्यसभा सांसदों के AAP छोड़ने के बाद अब गुजरात उपाध्यक्ष सागर रबारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने साल 2021 में की थी आम आदमी पार्टी ज्वाइन।
- Written By: सजल रघुवंशी
सागर रबारी और केजरीवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Rabari Resigns From Aap Gujarat: आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ा है और इस बीच गुजरात से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और किसान नेता सागर रबारी ने पार्टी को अलविदा कहने का मन बना लिया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। रबारी ने यह ऐलान अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए किया है।
गौरतलब है कि पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने कुछ ही दिनो पहले आम आदमी पार्टी छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी में विलय का ऐलान किया था। जिसे राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने स्वीकार कर लिया है। इनमें राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक और राजिंदर गुप्ता के नाम शामिल हैं।
सागर रबारी ने फेसबुक पर किया पोस्ट
गुजरात के प्रमुख आप नेता सागर रबारी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि आज मैं आम आदमी पार्टी के साथ अपनी यात्रा समाप्त कर रहा हूं। मैं पार्टी की सदस्यता, पद और सभी जिम्मेदारियों से खुद को अलग कर रहा हूं। सहयोग के लिए सभी साथियों का दिल से धन्यवाद। निजी रिश्ते और दोस्ती आगे भी बरकरार रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
पंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर! अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
यह नेता पहले ही कह चुके हैं ‘आप’ को अलविदा
- राघव चड्ढा
- स्वाति मालीवाल
- विक्रम साहनी
- अशोक मित्तल
- हरभजन सिंह
- संदीप पाठक
- राजिंदर गुप्ता
2021 में आए थे आम आदमी पार्टी के साथ
जानकारी के अनुसार सागर रबारी गुजरात में किसान एकता मंच के संस्थापक ट्रस्टी हैं। वह 9 अगस्त 2021 को आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उस समय उन्होंने अहमदाबाद स्थित पार्टी मुख्यालय में इसुदान गढ़वी और किशोर देसाई सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की थी। आम आदमी पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: ‘वैगन आर से आए और शीशमहल की पार्किंग में पहुंच गए’, केजरीवाल पर गरजे राहुल गांधी; देखें VIDEO
बता दें कि सागर रबारी का आम आदमी पार्टी पार्टी छोड़ना अरविंद केजरीवाल के लिए झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब गुजरात में अगले साल के अंत में चुनाव होने हैं और वहां पार्टी विस्तार के प्रयास लगातार जारी हैं।
