Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात के पाकिस्तानी मोहल्ले को मिली नई पहचान, बदला नाम, हिंदुस्तान के नाम की पड़ी स्थायी नींव

Pakistani Mohalla Turned Into Hindustani Mohalla: इस साल गुजरात के पाकिस्तानी मोहल्ले को हिंदुस्तानी मोहल्ले के नाम में बदल दिया गया। जिससे 78 साल से बसे सिंधु परिवारों को असल पहचान मिली।

  • By गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 22, 2025 | 12:41 AM

गुजरात के पाकिस्तानी मोहल्ले का नाम बदल हुआ हिंदुस्तानी मोहल्ला (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gujarat News: देश को आजादी मिले 78 साल बीत चुके हैं। लेकिन गुजरात राज्य के सूरत जिले के रांदेर क्षेत्र में रामनगर के पाकिस्तानी मोहल्ले में रहने वाले सैकड़ों सिंधी परिवार आज तक अपनी असल पहचान से वंचित थे। दरअसल वर्तमान समय तक इन सिंधु परिवार के मोहल्ले का नाम पाकिस्तानी मोहल्ला था, जिसे अब बदलकर हिंदुस्तानी मोहल्ला कर दिया गया है। जिससे यहां बसे हजारों सिंधू परिवारों को उनकी असल पहचान मिल चुकी है। अब यह इलाका आधिकारिक तौर पर ‘हिंदुस्तानी मोहल्ला’ के नाम से जाना जाएगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी इस ऐतिहासिक बदलाव के जनक

सूरत पश्चिम के विधायक और गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी के अथक प्रयासों से यह ऐतिहासिक बदलाव संभव हुआ है। इस अवसर पर हिंदुस्तानी मोहल्ला नाम के नए बोर्ड का अनावरण किया गया, जिसने स्थानीय निवासियों में खुशी और गर्व की लहर दौड़ा दी।

पूर्णेश मोदी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से इस इलाके का नाम बदलने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। साल 2018 में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित हो चुका था, लेकिन अब जाकर यह अमल में आया है।

उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। अब इस मोहल्ले के निवासी गर्व से कह सकेंगे कि वे हिंदुस्तानी मोहल्ले में रहते हैं।” आने वाले दिनों में निवासियों के दस्तावेजों में भी पुराना नाम बदलकर हिंदुस्तानी मोहल्ला दर्ज करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

स्थायी नई पहचान गुजरात निवासियों के लिए गर्व का क्षण

स्थानीय निवासियों में इस बदलाव को लेकर उत्साह है। सुदामा लाल भोलानी ने कहा, “पहले हमें अपने पते का जिक्र करने में झिझक होती थी, लेकिन अब हम गर्व से कह सकते हैं कि हम हिंदुस्तानी मोहल्ले के निवासी हैं।”

पवन हसीजा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारी नई पहचान हमें देश के प्रति गर्व का अहसास कराती है।”

सागर पटेल ने इस बदलाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कदम समुदाय को एक नई ऊर्जा देगा। यह बदलाव न केवल एक नाम परिवर्तन है, बल्कि सैकड़ों परिवारों की भावनाओं और गर्व से जुड़ा एक कदम है, जो उन्हें अपनी भारतीयता पर गर्व करने का नया अवसर देता है।

यह भी पढ़ें: Gujrat IPS Transfer: गुजरात में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 105 IPS और …

भरत जेठवानी ने भावुक होकर कहा, “हम सिंधी लोग बंटवारे के बाद से यहां रह रहे हैं। पाकिस्तानी मोहल्ला नाम से पहचाने जाना हमारे लिए असहज था। अब हिंदुस्तानी मोहल्ला नाम से हमारी पहचान देश के साथ जुड़ गई है।”

वहीं, दिव्या पटेल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है। हम अब हिंदुस्तानी मोहल्ले का हिस्सा हैं। नीतू गांगुली ने कहा, “हम यहां 20-22 साल से रह रहे हैं। हम लोग हिंदुस्तानी हैं और अब हमारा मोहल्ला भी हमारी इस पहचान को दर्शाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pakistani locality gujarat got new identity name changed permanent foundation name hindustan laid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2025 | 10:19 AM

Topics:  

  • Gujrat
  • Gujrat News
  • Independence Day

सम्बंधित ख़बरें

1

1,000 पुलिसकर्मियों के बीच गोधरा में गरजा बुलडोजर, 35 अवैध निर्माण नेस्तानाबूद

2

दशहरे पर गाेधरा में 35 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, प्रशासन बोला- असामाजिक प्रवृत्तियों पर…

3

गरबा में रोमांस! NRI कपल का किसिंग VIDEO वायरल होते ही भड़के लोग, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

4

अहमदाबाद में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर के साथ निकाली रैली, मुस्लिम समुदाय ने कहा-यह हमारा हक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.