Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंजलपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ में कांग्रेस का दांव, चुनावी मैदान में सतीश पटेल-भीखाभाई रबारी होंगे आमने-सामने

Gujarat Manjalpur Assembly By-Elections: गुजरात में मंजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आज नामांकन का आखिरी दिन है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 13, 2026 | 08:12 AM

भीखाभाई राबरी और मल्लिकार्जुन खरगे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gujarat Congress Candidiate: गुजरात के वडोदरा में मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले है। इस उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवार के रूप में सतीशभाई गोविंदभाई पटेल को चुनावी मैदान में उतार चुका है। इसके बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी पार्टी से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने मंजलपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए भीखाभाई रबारी को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात विधानसभा के 145-मंजलपुर निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए भीखाभाई रबारी की कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। अब साफ हो गया है कि गुजरात विधानसभा की मंजलपुर सीट के लिए भाजपा से सतीशभाई गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस से भीखाभाई रबारी आमने-सामने होंगे।

कांग्रेस पार्टी ने की घोषणा

कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात विधानसभा के 145-मंजलपुर निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए श्री भीखाभाई रबारी की कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। अब दोनों के बीच में कांटे की टक्कर देखना दिलचस्प होगा।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी बोले- नामांकन के साथ प्रदेश की राजनीति में बदलाव की होगी शुरुआत, 500% मिलेगी जीत

खंडवा में कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘नरेंद्र मोदी अब झुकेंद्र मोदी हो गए हैं’

सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल

ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप

The Congress President Shri Mallikarjun Kharge has approved the candidature of Shri Bhikhabhai Rabari as Congress candidate for the ensuing bye-election to the Gujarat Legislative Assembly from 145 – Manjalpur Constituency. pic.twitter.com/dbJbPQLpcw — INC Sandesh (@INCSandesh) July 12, 2026

मंजलपुर विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान?

आपको जानकारी दें, कि चुनाव आयोग ने 2 जुलाई को मंजलपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा की थी। मंजलपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 30 जुलाई को होगा और मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी। चुनाव आयोग ने नामांकन दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि 13 जुलाई घोषित की है।

बता दें, कि भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए जा रहे है। योगेश पटेल आठ बार विधायक रह चुके है। भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश पटेल तीन बार इसी सीट से बड़ें अंतर से अपने विरोधियों को हराते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। इसलिए योगेश पटेल की मंजलपुर सीट पर मजबूत पकड़ थी और इसी लिए यह सीट उनकी पहचान से जुड़ी हुई मानी जाती थी। 79 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के कारण दो जून को वडोदरा में उनका निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका

गुजरात के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

भीखाभाई रबारी की मिली उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पहले से ही जीत का दावा कर दिया है। गुजरात के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित छावड़ा ने भीखभाई रबारी को अभी से जीत के लिए शानदार बधाई दी।

145-માંજલપુર વિધાનસભા પેટાચૂંટણી માટે ભારતીય રાષ્ટ્રીય કોંગ્રેસના ઉમેદવાર તરીકે પૂર્વ મંત્રી, ગુજરાત પ્રદેશ કોંગ્રેસ સમિતિના ઉપપ્રમુખ તથા કોંગ્રેસ પક્ષના વરિષ્ઠ આગેવાન શ્રી ભીખાભાઈ રબારીની પસંદગી બદલ ખૂબ ખૂબ અભિનંદન સહ પ્રચંડ વિજયની હાર્દિક શુભકામનાઓ… pic.twitter.com/vIVCD9t5Pd — Amit Chavda (@AmitChavdaINC) July 12, 2026

उन्होंने बधाई देते हुए अपने एक्स प्लेफॉर्म पर लिखा, 145-मजलपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने पर पूर्व मंत्री, गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भीखभाई रबारी को हार्दिक बधाई और उनकी शानदार जीत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Gujarat manjalpur assembly by election bjp vs congress candidate bhikhabhai rabari

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 08:10 AM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Gujarat News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.