BIG BREAKING: वडोदरा में टूटा पुल, नदी में गिरीं गाड़ियां, 2 लोगों की मौत- VIDEO
Vadodra Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। महिसागर नदी पर वडोदरा-आनंद को जोड़ने वाला पुल अचानक बीच में से टूट गया। इस व्यस्त पुल के टूटने से कई वाहन नदी में गिर गए।
- Written By: अभिषेक सिंह
वडोदरा में पुल टूटने के बाद लटका ट्रक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vadodra Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा में महीसागर नदी पर बना पुल टूट गया है। इस हादसे के चलते कई वाहन नदीं में गिर गए। जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोगों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। 43 साल पुराना यह यह ब्रिज वड़ोदरा को आणंद जिले से जोड़ता था।
गुजरात के वडोदरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। महिसागर नदी पर वडोदरा-आनंद को जोड़ने वाला पुल अचानक बीच में से टूट गया। इस व्यस्त पुल के टूटने से कई वाहन नदी में गिर गए। घटना के चलते आस-पास हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोगों को बचा लिया गया है। ृ
तस्वीरे #Gujarat से आई है , आणंद को वडोदरा से जोड़ता हुया ब्रिज लटक गया । कंटेनर लटका हुआ है और एक ट्रक समेत तीन लोग नदी में गिरे है #Vadodara #gujaratrains pic.twitter.com/7W6LtrTkNm — Purav Patel (@purav222) July 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Breaking News: उद्घाटन से पहले ही राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
2029 में भी नहीं मिलेगा महिलाओं को आरक्षण? देरी के पीछे क्या हैं कारण, जानें सब कुछ
PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन
स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
आपको बता दें कि इस पुल को पादरा-गंभीरा पुल के नाम से भी जाना जाता है। जैसे ही मुजपुर गाँव के लोगों को इस पुल के ढहने की सूचना मिली, लोग राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुँच गए। इसके बाद, माही नदी में गिरे वाहनों से तीन लोगों को बचा लिया गया।
मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला
हालाँकि, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी गई। आपको बता दें कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और नदी में गिरे वाहनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। साथ ही, माही नदी में तैराकों ने भी अपना काम शुरू कर दिया है।
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि दशकों पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए बार-बार अनुरोध किया गया था, लेकिन प्रशासन ने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया। जिसके कारण यह हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें:- कई राज्यों में बारिश से हाहाकार…UP-दिल्ली को इंतजार, हिमाचल में फिर हाई अलर्ट
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेतावनी के बावजूद, अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण पुल ढह गया और कई लोग हताहत हुए। उन्होंने कहा कि वडोदरा और आणंद के बीच प्रमुख मार्ग गंभीर ब्रिज पिछले कुछ वर्षों में जर्जर हो गया है और अब भारी यातायात के लिए उपयुक्त नहीं है।
