कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया; आखिर क्यों उठाया यह कदम?
Ahmedabad Shot Dead: कपल की मौत की खबर पर कांग्रेस नेता सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। गुजरात कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि परिवार के साथ बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना हुई है।
- Written By: मनोज आर्या
पत्नी के साथ मृतक यशराज, ( सोर्स-सोशल मीडिया)
Congress MP Nephew Shoots Himself: गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्रपुर इलाके में स्थित NRI टॉवर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। जहां यशराज नामक एक शख्स ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यशराज कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल का भतीजा है, घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पत्नी के साथ हुए झगड़े में यशराज ने यह कदम उठाया। पत्नी को गोली लगी देखकर यशराज ने 108 को इस मामले की जानकारी दी। 108 स्टाफ ने पत्नी को मृत घोषित किया, 108 स्टाफ के घर से निकलते समय पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वस्त्रपुर पुलिस ने पूरे जांच की जांच शुरू कर दी है।
हाल ही में हुई थी यशराज की शादी
कपल की मौत की खबर सुनते ही मामला कांग्रेस नेता सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। कपल की मौत के बाद गुजरात कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बयान देते हुए कहा कि परिवार के साथ बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना हुई है। उन्होंने बताया कि शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे की हाल ही में शादी हुई थी, वह मैरीटाइम बोर्ड में काम करता था, उसके पास रिवॉल्वर थी।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों की दबंगई, 58 वर्षीय BJP विधायक को पीटा; जनसुवाई के दौरान हुआ हमला
I-PAC का कोई ‘एक्सक्लूसिव’ दोस्त नहीं! विनेश चंदेल की रिहाई पर अधीर रंजन के तीखे बोल, बोले- जो पैसा देगा…
कैसे हुआ यह दर्दनाक घटना?
मनीष दोशी ने आगे कहा कि रिवॉल्वर घुमाते समय उसकी पत्नी की गर्दन में गोली लग गई, जैसे ही घटना हुई उसने 108 पर कॉल किया 108 टीम ने आकर उसे उसकी पत्नी की मौत की खबर दी। पत्नी की मौत से सदमे में आकर उसने खुद को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि जल्द ही पति-पत्नी दोनों विदेश जाने वाले थे।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर भड़के तेजप्रताप यादव, बोले- नाम में सिर्फ गांधी से जुड़ने से हो कोई…
यशराज ने पत्नी को क्यों गोली मारी?
अलग-अलग मीडियो रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे के मुताबिक, यशराज की शादी के महज दो महीने ही बीते थे। बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और बात यहां तक आ गई कि यशराज ने अपनी रिवॉल्वर पत्नी पर तान दी और उसकी हत्या कर दी। हालांकि, इस घटना के पीछे असली वजह क्या है, इसको लेकर अधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
