I-PAC का कोई ‘एक्सक्लूसिव’ दोस्त नहीं! विनेश चंदेल की रिहाई पर अधीर रंजन के तीखे बोल, बोले- जो पैसा देगा…
Adhir Ranjan Chowdhury: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद I-PAC के डायरेक्टर और को-फाउंडर विनेश चंदेल को जमानत मिली। इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा बयान दिया।
- Written By: प्रिया जैस
अधीर रंजन चौधरी (फोटो सोर्स - IANS)
Adhir Ranjan Chowdhury on I-PAC: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आज गुरुवार, (30 अप्रैल) को I-PAC के डायरेक्टर और को-फाउंडर विनेश चंदेल को जमानत दे दी। बंगाल चुनाव से ठीक पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उनकी जमानत का जांच एजेंसियों ने भी कोई विरोध नहीं किया। इस मामले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।
मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, IPAC टीम के सदस्यों को हिरासत में इसलिए लिया गया था, क्योंकि कथित तौर पर वे चुनावों के दौरान सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रहे थे। इसीलिए उन्हें डराना-धमकाना ज़रूरी था, और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। अब चुनाव खत्म हो चुके हैं, इसलिए उन्हें हिरासत में रखने का कोई और कारण नहीं हो सकता।
IPAC किसी का भी ‘एक्सक्लूसिव’ दोस्त नहीं
कांग्रेस नेता ने कहा शायद BJP ने भी अपना रुख नरम कर लिया है, क्योंकि IPAC किसी का भी ‘एक्सक्लूसिव’ दोस्त नहीं है। कभी भाजपा को मदद किए तो कभी टीएमसी को मदद किए। कितने पार्टी को मदद करते हुए -PAC वाले खुद जानते है। जो पैसा देगा उनके लिए ये काम करेगा। बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद उनका विरोध कोई नहीं करेगा। इसलिए ED ने इनका विरोध नहीं किया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में अपना सूपड़ा साफ कर रही कांग्रेस! अंबादास दानवे को पार्टी के समर्थन से भड़के कार्यकर्ता
‘कांग्रेस का यू-टर्न’, अब किया उद्धव के फैसले का समर्थन, निर्विरोध होगा महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव
पवन खेड़ा को भारी पड़ी 3 पासपोर्ट वाली टिप्पणी! गिरफ्तारी की तलवार लटकी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला तो छलका दर्द
टीएमसी के चौका लगाने का दावा कर रहे हैं ये दो एग्जिट पोल, दीदी को बड़ी बढ़त तो भाजपा के लिए क्या?
Murshidabad, West Bengal: Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says, “The IPAC team members were taken into custody because they were allegedly working for the ruling party during the elections. That is why it was necessary to intimidate them, and they were arrested. Now the… pic.twitter.com/v8EAxZYe7p — IANS (@ians_india) April 30, 2026
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र के परिणामों पर कहा, एक बार चुनाव खत्म हो जाएं, तो लोग कुछ भी कहने या अटकलें लगाने के लिए आज़ाद हैं; उन पर कोई रोक या जवाबदेही नहीं होती। बेहतर यही है कि 4 तारीख (मई) तक इंतज़ार किया जाए। वह दिन आने दीजिए, सब कुछ साफ़ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – पवन खेड़ा को भारी पड़ी 3 पासपोर्ट वाली टिप्पणी! गिरफ्तारी की तलवार लटकी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला तो छलका दर्द
विपक्ष को मिले ज्यादा वोट
बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी बोले कि विपक्षी दलों को ज़्यादा वोट मिले हैं। सत्ता-विरोधी लहर थी, लेकिन विपक्ष के वोट बंट गए। सारे वोट किसी एक विपक्षी दल को नहीं मिले। विपक्ष में कई दल थे: कांग्रेस, CPI(M), BJP वगैरह। हमें देखना होगा कि क्या विपक्ष ममता बनर्जी को चुनौती दे पाता है या नहीं। विपक्ष के वोटों का एक बड़ा हिस्सा BJP को मिला है।
#WATCH Murshidabad, West Bengal: Congress candidate from Baharampur Assembly Constituency, Adhir Ranjan Chowdhury says, “The opposition parties have received more votes. There was an anti-incumbency wave, but the votes in the opposition have been divided. Not all the votes have… pic.twitter.com/FFfjHwufLC — ANI (@ANI) April 30, 2026
I-PAC मामले में कोर्ट ने जांच अधिकारी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि विनेश चंदेल ने जांच में पूरी तरह से सहयोग किया। ऐसे में ED के अधिकारों और दलीलों को प्रभावित किए बिना एजेंसी जमानत अर्जी का विरोध नहीं कर रही है। यह बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान खत्म होने के एक दिन बाद ही विनेश चंदेल को जमानत मिली है।
