Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अलकायदा के चार आतंकी गिरफ्तार, गुजरात एटीएस ने तीन अलग-अलग जगहों से की गिरफ्तारी

गुजरात एटीएस ने अलकायदा आतंकी संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश और अरावली से ये गिरफ्तारी हुई है। आतंकियों में से दो गुजरात से, एक दिल्ली और एक नोएडा से गिरफ्तार हुए हैं।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Jul 23, 2025 | 05:34 PM

पकड़े गए चार आरोपी, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Gujarat ATS Arrested Four Al Qaeda Terrorists: गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने अलकायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकियों को धर दबोचा है। पकड़े गए इन चार आतंकियों में से दो आतंकी गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा से गिरफ्तार किए गए हैं। सभी आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच की बताई जा रही है।

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान में आतंकवादी संगठन अल कायदा के इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएस की टीम चारों आतंकियों से पूछताछ कर रही हैं और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इन आतंकियों की पहचान मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी फरासखाना, दिल्ली, मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस निवासी फतेहवाड़ी, अहमदाबाद, सेफुल्ला कुरेशी पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी भोईवाडा, मोडासा और जीशान अली पुत्र आसिफ अली निवासी नोएडा के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़ रहे थे

बताया जा रहा है कि ये चारों आतंकी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने ग्रुप में शामिल कर रहे थे। जानकारी सामने आई है कि सोशल मीडिया के जरिए ये लोगों को अपने ग्रुप में जोड़कर अपने संगठन का प्रचार-प्रसार कर रहे थे और लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।

Gujarat ATS arrested four terrorists with links to AQIS (Al-Qaeda in the Indian subcontinent). A detailed press conference will be held: ATS DIG Sunil Joshi (Pics: Gujarat ATS) pic.twitter.com/qV3119GztG — ANI (@ANI) July 23, 2025

आतंकियों के धरपकड़ की एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने पुष्टि कर दी है। सुनील जोशी ने कहा,’गुजरात एटीएस ने एक्यूआईएस से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।’ एटीएस डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि फिलहाल मामले की गहराई से जांच जारी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। एटीएस का मानें तो ये भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों और अराजकता की साजिश रच रहे थे।

22 साल का आकाशदीप भी गिरफ्तार

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आकाशदीप के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से यह गिरफ्तारी की। 22 वर्षीय आकाशदीप अमृतसर का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: 29 जुलाई से संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर मचेगा घमासान, 16 घंटे लंबी चलेगी बहस

आकाशदीप पर आरोप है कि पंजाब के बटाला में हुए ग्रेनेड अटैक के समय आकाशदीप ने हमलावरों को लॉजिस्टिक मदद मुहैया करवाई थी। उस पर हथियारों की तस्करी का भी आरोप है। स्पेशल सेल के मुताबिक, आकाशदीप सोशल मीडिया के जरिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकियों के संपर्क में था।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Four al qaeda terrorists arrested by gujarat ats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2025 | 05:34 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Gujrat News
  • terrorist activities

सम्बंधित ख़बरें

1

जम्मू-कश्मीर में आतंक की जड़ों पर बड़ा हमला, अलगाववादी संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत का मुख्यालय सील

2

मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, लोकसभा चुनाव में रहे थे PM मोदी का प्रस्तावक

3

आज की ताजा खबर 02 अक्टूबर 2025: विजयादशमी पर गोधरा में 35 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

4

आज की ताजा खबर 01 अक्टूबर 2025: एक क्लिक में पढ़े दिनभर की सारी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.