Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द

NH48 Traffic Jam: महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश से हालात गंभीर हैं। NH-48 पर 40 किमी लंबा जाम लगा है, वापी चेकपोस्ट बंद है और मुंबई रूट की ट्रेनें ठप हो गई हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 24, 2026 | 12:33 PM

मुंबई-गुजरात नेशनल हाईवे पर लगा जाम (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Gujarat Highway Jam Update: महाराष्ट्र और गुजरात में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। महाराष्ट्र-गुजरात चेक पोस्ट के पास पिछले 72 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण नेटवर्क और कनेक्टिविटी पूरी तरह से ठप हो चुकी है। जीरो कनेक्टिविटी के चलते दोनों राज्यों के बीच संपर्क साधना बेहद मुश्किल हो गया है। वापी चेक पोस्ट को सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल पूरी तरह बंद रखा गया है।

NH-48 पर 40 किलोमीटर लंबा महाजाम, सेना के जवान भी फंसे

मुंबई को गुजरात से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। हाईवे पर लगभग 35 से 40 किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। सैकड़ों गाड़ियां, ट्रक और यात्री पिछले 2 से 3 दिनों से भूखे-प्यासे सड़कों पर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए महाराष्ट्र से गुजरात की ओर जा रहे सेना के जवान भी इस भारी जाम में फंस गए हैं। हालांकि बीती रात बारिश में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन अब एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे फंसे हुए लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं।

पटरियों पर पानी भरा, मुंबई जाने वाली ट्रेनें ठप

बारिश का कहर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन के DRM ने बताया कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न हुई प्रतिकूल परिचालन परिस्थितियों के चलते कई ट्रेन सेवाएं पूर्णतः रद्द की गई हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व कृपया अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें। हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Metro: मुंबईकरों की पहली पसंद बनी मेट्रो, 1 दिन में 3.73 लाख यात्रियों का सफर, 33 दिनों में छठा रिकॉर्ड

मुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग

दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’

नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा

  • ट्रेन नंबर 12922, सूरत–मुंबई सेंट्रल: सूरत से सुबह 05:10 बजे प्रस्थान करने वाली सूरत–मुंबई सेंट्रल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
  • इसके चलते शाम 17:55 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12921 मुंबई सेंट्रल से सूरत को भी रद्द किया गया।
  • इसके अतिरिक्त, सुबह 09:15 बजे छूटने वाली मेमू ट्रेन 69152 (सूरत – वलसाड) को भी पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
🚆 Western Railway Train Service Update | JCO: 24.07.2026 ⚠️ Due to adverse operating conditions caused by heavy rainfall, the following train services have been fully cancelled: 🚫 Cancelled 24.07.26
• Train No. 12922 Surat – Mumbai Central (Scheduled Departure: 05:10 hrs)
•…
— DRM – Mumbai Central, WR (@drmbct) July 23, 2026

यह भी पढ़ें:- मुंबई में आफत की बारिश! दहानू-वलसाड रूट पर ट्रेनें ठप, कई पुलों पर मंडराया खतरा, नदियों का जलस्तर बढ़ा

मध्य प्रदेश के स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया

दक्षिण गुजरात में रेलवे ट्रैकों पर भारी जलभराव हो गया है। गुरुवार को मुंबई जाने वाली 7 यात्री ट्रेनों को मध्य प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। पश्चिम रेलवे के रतलाम डिवीजन के पीआरओ मुकेश कुमार के मुताबिक मुंबई सेंट्रल डिवीजन के घोलवाद-उमरगम रोड खंड में एक पुल पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण दिल्ली-मुंबई खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए ट्रेनों को रतलाम, नमली, नागदा, मेघनगर, लिमखेड़ा, थंदला रोड और बामनिया स्टेशनों पर रोक दिया गया है।

 

Maharashtra gujarat rain update nh48 traffic jam trains cancelled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 12:33 PM

Topics:  

  • Gujrat News
  • Indian Railway
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.