- Hindi News »
- Gujarat »
- Father And Son Arrested For Killing 21 People In Gujarat Firecracker Blast
गुजरात फैक्ट्री ब्लास्ट में 21 लोगों की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाया था मौत का घर
Gujarat Factory Blast: गुजरात अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 21 लोगों की जान गई थी। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री मालिक खुले में एल्युमिनियम पाउडर का इस्तेमाल कर रहे थे। मालिक खूबचंद व बेटा दीपक पुलिस की गिरफ्त में है।
- Written By: सौरभ शर्मा

गुजरात ब्लास्ट में 21 लोगों की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात के डीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई। जांच में पता चला कि फैक्ट्री मालिक पिता-पुत्र ने जानबूझकर फैक्ट्री को मौत का कुआं बना दिया था। आरोपियों के नाम खूबचंद मोहनी और दीपक हैं। उनके पास पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं था। मध्य प्रदेश के रहने वाले एक मजदूर राजेश नायक ने बताया कि खूबचंद और दीपक हमेशा मजदूरों से शटर बंद रखने को कहते थे। वे चाहते थे कि अधिकारियों को फैक्ट्री के बारे में पता न चले। इसलिए शटर हमेशा बंद रहते थे। इससे हादसे के वक्त किसी को भागने का मौका नहीं मिला।
पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक जांच में पता चला है कि पटाखे बनाने में एल्युमिनियम पाउडर का इस्तेमाल किया गया था। इसी पाउडर की वजह से विस्फोट हुआ। बनासकांठा के एसपी अक्षयराज मकवाना ने बताया कि एफएसएल टीम को गोदाम में पीला डेक्सट्रिन पाउडर भी मिला है।
हादसे में मारे गए लोगों का मध्य प्रदेश में होगा अंतिम संस्कार
एसपी अक्षयराज मकवाना ने बताया कि पुलिस ने गोदाम मालिक खूबचंद मोहनी को मंगलवार रात साबरकांठा जिले से गिरफ्तार किया। दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस हादसे में मारे गए 18 लोगों का अंतिम संस्कार गुरुवार को मध्य प्रदेश के हरदा और देवास जिले में उनके गांवों में किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-सुरत के बीच जल्द चलेगी नई ‘मेमू’ ट्रेन, AC कोच और बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाओं से सफर होगा आसान
तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले अमित शाह; विपक्ष पर साधा निशाना
ऊना कांड पर 10 साल बाद ‘इंंसाफ’: 5 दोषियों को 5-5 साल की जेल, 35 की रिहाई ने फिर खड़े किए सवाल!
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को बड़ी राहत, LPG से भरा जहाज ‘शिवालिक’ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा; VIDEO
सिर्फ़ एक बच्चे का सिर मिला
हादसे के बाद अभी तक एक बच्चे का शव नहीं मिला है। विस्फोट में उसका सिर धड़ से अलग हो गया था और सिर्फ़ सिर ही मिला था। उसे भी मृतकों में गिना गया। फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है कि पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले तत्वों में से एक एल्युमिनियम पाउडर की मौजूदगी के कारण गुजरात के डीसा कस्बे के पास स्थित गोदाम में भीषण विस्फोट और आग लगी। एक दिन पहले हुए इस विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई थी। बनासकांठा जिले के एसपी ने बताया कि टीम को उस गोदाम से एल्युमिनियम पाउडर के अलावा पीला डेक्सट्रिन पाउडर भी मिला है। दोनों पदार्थों का इस्तेमाल पटाखे बनाने में किया जाता है। मंगलवार सुबह करीब 9.45 बजे जिस गोदाम में विस्फोट हुआ, वह बनासकांठा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर डीसा कस्बे के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।
इन धाराओं के तहत गोदाम मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण एक इमारत की आरसीसी छत का एक हिस्सा गिर गया, जिसके नीचे दबकर परिसर में रहने वाले कुछ श्रमिकों के परिवार के सदस्यों की मौत हो गई। गोदाम मालिक दीपक मोहनानी और उसके पिता खूबचंद मोहनानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खुलेआम बिक रहा एल्युमिनियम पाउडर
मकवाना ने बताया कि एल्युमिनियम पाउडर के कई अन्य उपयोग भी हैं और इसे बिना किसी लाइसेंस के खुले बाजार में खरीदा और बेचा जा सकता है क्योंकि यह ज्वलनशील होने के बावजूद विस्फोटक पदार्थ नहीं है। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक मोहनानी को करीब तीन साल पहले क्रिकेट सट्टा रैकेट में हिस्सेदारी के लिए पकड़ लिया गिरफ्तार कर लिया गया था।
Father and son arrested for killing 21 people in gujarat firecracker blast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














