-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project Crisis 40000 Crore Land Acquisition Dispute Gujarat Hc
Bullet Train Project पर संकट! 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ, कंपनी ने कहा- बंद हो सकती है परियोजना
- Written By: आकाश मसने
Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जमीन मुआवजे के विवाद के कारण खटाई में पड़ता दिख रहा है। बढ़े मुआवजे से परियोजना पर 40,000 करोड़ का भारी-भरकम अतिरिक्त बोझ आ सकता है।

बुलेट ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project Land Acquisition Dispute: भारत की पहली और बेहद महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना एक नए और बड़े संकट में घिर गई है। जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर उपजे विवाद के कारण इस 1.10 लाख करोड़ रुपये की महा-परियोजना के भविष्य पर तलवार लटक गई है। प्रोजेक्ट के मुख्य प्रबंधक ने अब इस मामले को लेकर गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
गुजरात हाईकोर्ट में महाधिवक्ता की गंभीर चेतावनी
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना जमीन अधिग्रहण मुआवजे को लेकर नई मुश्किलों में घिरती दिख रही है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के मुख्य प्रबंधक ने इसे लेकर अब गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि अगर भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन प्राधिकरण (LARRA) की तरफ तय बढ़े हुए मुआवजे को लागू किया गया, तो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर करीब 40,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। इससे 1.10 लाख करोड़ रुपये की इस परियोजना का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने दलील दी कि जनवरी और फरवरी में एलएआरआरए की तरफ से दिए गए संशोधित मुआवजा आदेशों से परियोजना की लागत में भारी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने अदालत से कहा कि अगर यह बोझ प्रोजेक्ट पर डाला गया तो इसके आगे बढ़ने पर गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा के नए आयुक्त डॉ. मंगेश गोदावले ने संभाला पदभार, आय बढ़ाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई का दावा
CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अपने पैतृक गांव चंद्रपुर, दुर्गा माता मंदिर में की पूजा और बचपन की यादें की ताजा
छत्रपति संभाजीनगर: सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आए दुकानदार, मौके पर दर्दनाक मौत
पुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत
कोर्ट का मुआवजे पर सवाल
गुजरात हाईकोर्ट ने सूरत और भरूच जिले से जुड़े तीन मामलों में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की अपील स्वीकार कर ली है। इन मामलों की अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी। उस दिन अदालत यह भी तय कर सकती है कि एलएआरआरए के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई जाए या नहीं। साथ ही कोर्ट ने प्रोजेक्ट अथॉरिटी से पूछा है कि वह मुआवजे की राशि में से कितना पैसा जमा कराने को तैयार है।
भरूच के ओच्छन गांव की जमीन से जुड़ा विवाद
यह पूरा विवाद भरूच जिले के अमोद तहसील के ओच्छन गांव की जमीन से जुड़ा है। वर्ष 2018 में यहां भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई थी और 2020 में अधिग्रहण अधिकारी ने मुआवजा 50 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया था। इसी आधार पर एक जमीन मालिक को करीब 85.8 लाख रुपये का मुआवजा मिला। हालांकि, उसने अपना मुआवजा बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद एलएआरआरए ने मुआवजा बढ़ाकर 660 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया, जिससे उसी जमीन का मुआवजा बढ़कर करीब 8.4 करोड़ रुपये हो गया।
…तो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाएगा
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का कहना है कि एलएआरआरए ने मुआवजा तय करते समय पास के गांवों की जमीन की कीमतों को नजरअंदाज कर 14 किलोमीटर दूर स्थित सिमार्था गांव की बिक्री दर को आधार बनाया, जो उचित नहीं है। प्राधिकरण का तर्क है कि मुआवजा आसपास के समान प्रकृति वाली जमीन के औसत बाजार मूल्य के आधार पर तय होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के हजारों शिक्षकों का एक दिन का कटेगा वेतन, स्कूल बंद आंदोलन में शामिल होने वालों पर गिरी गाज
मामले की सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने कहा कि ब्याज जोड़ने के बाद अतिरिक्त वित्तीय बोझ करीब 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अदालत में साफ शब्दों में कहा, ‘अगर यह अतिरिक्त बोझ परियोजना पर पड़ा तो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाएगा। मैं बहुत गंभीर बात कह रहा हूं।
Mumbai ahmedabad bullet train project crisis 40000 crore land acquisition dispute gujarat hc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train Project पर संकट! 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ, कंपनी ने कहा- बंद हो सकती है परियोजना
Jul 13, 2026 | 12:00 PMअमरावती मनपा के नए आयुक्त डॉ. मंगेश गोदावले ने संभाला पदभार, आय बढ़ाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई का दावा
Jul 13, 2026 | 11:51 AMदतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, नामांकन से पहले लिया आशीर्वाद
Jul 13, 2026 | 11:49 AMInd W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
Jul 13, 2026 | 11:49 AMभारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
Jul 13, 2026 | 11:40 AMमहाराष्ट्र के हजारों शिक्षकों का एक दिन का कटेगा वेतन, स्कूल बंद आंदोलन में शामिल होने वालों पर गिरी गाज
Jul 13, 2026 | 11:38 AMCM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अपने पैतृक गांव चंद्रपुर, दुर्गा माता मंदिर में की पूजा और बचपन की यादें की ताजा
Jul 13, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM












