गुजरात में भूकंप के तेज झटके! 3.4 की तीव्रता से कांपी धरती, डर के मारे घरों से बाहर भागे लोग
Earthquake In Gujarat: गुजरात के चरोतर क्षेत्र में आज शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। आंणद और आसपास के इलाकों में 3.4 तीव्रता के इस झटके के बाद लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Earthquake In Gujarat Latest News: गुजरात में हाल के दिनों में बढ़ रही भूगर्भीय हलचल के बीच आज चरोतर पंथक में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंणद और उसके आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय धरती कांपने लगी, जिसके बाद कई लोग सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों और दफ्तरों से निकलकर खुले मैदानों की ओर भागने लगे
शाम 4:35 बजे दर्ज हुई हलचल
गांधीनगर स्थित सिस्मोलॉजी रिसर्च सेंटर (ISR) ने इस भूकंप की पुष्टि की है। ISR के अनुसार, आज शाम 4:35 बजे आंणद और आसपास के इलाकों में भूकंप का झटका दर्ज किया गया । रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्रबिंदु आंणद से लगभग 36 किलोमीटर दूर स्थित था।
नहीं हुआ कोई बड़ा नुकसान
राहत की बात यह है कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण अब तक किसी भी तरह की जान-माल की हानिb की कोई खबर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, अचानक आए इस झटके ने स्थानीय निवासियों को डरा दिया है और प्रशासन पूरी स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती! 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, अब तक 1400 से अधिक की मौत
कश्मीर से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग; अफगानिस्तान में था केंद्र
गुजरात में बढ़ते भूकंप के झटके
भूवैज्ञानिक इन घटनाओं को पृथ्वी के भीतर होने वाली टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के रूप में देख रहे हैं। गौरतलब है कि गुजरात के अन्य हिस्सों में भी हाल ही में भूकंप दर्ज किए गए हैं। 21 अप्रैल को सौराष्ट्र के राजकोट जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि इससे पहले 29 मार्च को अमरेली में 3.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया था। इन बढ़ते झटकों को देखते हुए राज्य सरकार और तकनीकी टीमें स्थिति की निगरानी कर रही हैं।
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों भूकंप
इसके पहले 21 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंगलवार सुबह करीब 5:59 बजे अचानक धरती कांपने लगी, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़ें:- होर्मुज में कोहराम: गुजरात आ रहे जहाज पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड का हमला, कब्जे में लेकर तेहरान ले गई फोर्स
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। इसका केंद्र कामजोंग क्षेत्र में बताया गया है। झटके मणिपुर के अलावा नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
