होर्मुज में कोहराम: गुजरात आ रहे जहाज पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड का हमला, कब्जे में लेकर तेहरान ले गई फोर्स

IRGC Seizes India Bound Ship: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज में भारत आ रहे एक जहाज सहित दो कमर्शियल जहाजों को जब्त कर लिया है। इस घटना से समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Chaos in the Strait of Hormuz: Iranian Revolutionary Guard Attacks Ship Bound for Gujarat; Force Seizes Vessel and Takes It to Tehran
सांकेतिक एआई फोटो
Published on
Updated on

IRGC Seizes India Bound Ship Epaminodes: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत आ रहे एक जहाज सहित दो कमर्शियल जहाजों को जब्त कर लिया है। इस घटना से समुद्री सुरक्षा और भारत की सप्लाई चेन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच समुद्री मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने Strait of Hormuz में दो व्यापारिक जहाजों पर हमला कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। इन जहाजों को जब्त कर ईरान ले जाया जा रहा है जिससे क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

मुंद्रा पोर्ट आ रहा था जहाज

जब्त किए गए जहाजों की पहचान MSC Francesca और Epaminodes के रूप में की गई है। जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इनमें से एक जहाज 'एपामिनोंडास' दुबई से अपनी यात्रा शुरू कर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहा था। बीच समुद्र में ही IRGC की फोर्स ने इस पर हमला किया और इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। भारतीय बंदरगाह की ओर आ रहे जहाज की इस जब्ती ने भारत के लिए सप्लाई चेन और समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चुनौतियां पेश कर दी हैं।

बिना चेतावनी ताबड़तोड़ फायरिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जब्ती से पहले होर्मुज में ईरानी जलक्षेत्र के पास तीन अन्य कमर्शियल जहाजों पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इन जहाजों के पास वैध ट्रांजिट परमिशन थी इसके बावजूद IRGC से जुड़ी एक गनबोट ने बिना किसी रेडियो संचार या चेतावनी के अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

बढ़ता कूटनीतिक तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को दो हफ्ते के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। साथ ही, अमेरिका ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा को भी स्थगित कर दिया है।

ईरान की यह आक्रामक कार्रवाई दर्शाती है कि सीजफायर के बावजूद वेस्ट एशिया में तनाव कम नहीं हो रहा है। फिलहाल जहाजों के मालिकों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com