तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले अमित शाह; विपक्ष पर साधा निशाना
Gujarat UCC: गुजरात में यूसीसी बिल पास हो गया है। इस बिल के पास होते ही अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया। उनके पोस्ट को देख कर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
अमित शाह (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद एक और भाजपा शासित राज्य गुजरात में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित हो गया है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताते हुए कहा कि देश सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले यह हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है। गुजरात विधानसभा ने मंगलवार को सात घंटे से ज्यादा समय चली बहस के बाद यूसीसी विधेयक को पास किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में यह बिल पेश किया था।
अब पूरे प्रदेश में यूसीसी लागू होगा जिससे हालांकि यह कानून गुजरात विधानसभा ने मंगलवार को सात घंटे से अधिक समय चली बहस के बाद यूसीसी विधेयक को पास किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में यह बिल पेश किया था
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो, यह भाजपा का स्थापना से ही संकल्प रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकारें इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे हर्ष है कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी यूसीसी बिल पारित करने का ऐतिहासिक कार्य कर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और इस बिल को समर्थन देने वाले सभी विधायकों को बधाई देता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में NCB की ऐतिहासिक स्ट्राइक; 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, अमित शाह ने थपथपाई पीठ
83 प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस ले केंद्र सरकार; अमित शाह के लद्दाख दौरे से पहले सोनम वांगचुक की मांग
बंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून हो, यह भाजपा का स्थापना से ही संकल्प रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकारें इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। मुझे हर्ष है कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित करने का ऐतिहासिक कार्य कर… — Amit Shah (@AmitShah) March 25, 2026
बिना नाम लिए विपक्ष पर साधा निशाना
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में यह भी लिखा कि देश अब तुष्टीकरण के आधार पर नहीं बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले। यह हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है। अब पोस्ट में लिखी इस लाइन को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि शाह ने बिना नाम लिए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है और यह साफ संकेत दिया है कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार तुष्टीकरण की राजनीति के बजाय सभी नागरिकों के बारे में सोचती है।
यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी अब सिर्फ एक जोक बनकर रह गए हैं’, शिवसेना नेता मनीषा कायंदे का तीखा हमला, UCC पर भी रुख साफ
7 घंटो की बहस के बाद पारित हुआ बिल
यूसीसी बिल पारित होने से पहले गुजरात विधानसभा में लंबी बहस हुई। जानकारी के मुताबिक यह बहस करीब 7 घंटे तक चली और फिर इसके बाद यूसीसी विधेयक को पास किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में यह बिल पेश किया था। इसके साथ ही उत्तराखंड के बाद गुजरात देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जिसने यूसीसी को अपनाया है। उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य था, जिसने फरवरी 2024 में यूसीसी बिल पास किया।
