सीएम बनना है तो पार्टी करो बीजेपी में विलीन… शाह ने दिया शिंदे को ऑफर ! एडवोकेट असीम सरोदे का बड़ा दावा
Political Speculation: वरिष्ठ अधिवक्ता असीम सरोदे ने दावा किया है कि भाजपा ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया है, जिसकी शर्त शिंदे गुट का भाजपा में विलय बताई जा रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra Politics (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त बड़ी हलचल मच गई जब वरिष्ठ अधिवक्ता असीम सरोदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद की ऑफर दी है, लेकिन इसके बदले शर्त रखी गई है कि शिंदे गुट को भाजपा में विलीन करना होगा। भाजपा या एकनाथ शिंदे की ओर से इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सरोदे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों और प्रतिष्ठित लोगों से मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में देवेंद्र फडणवीस को कमजोर करने की कोशिश छिपी है, क्योंकि फडणवीस हमेशा मराठा नेतृत्व को अपने लिए खतरा मानते हैं।
शिंदे का बढ़ा कद
हाल ही में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट को एक और बड़ा झटका दिया है। शिंदे ने ठाकरे गुट के 5 से 6 सांसदों को अपने पाले में कर लिया है। उनके ‘ऑपरेशन टाइगर’ की भाजपा ने सराहना की है और गृहमंत्री अमित शाह ने भी शिंदे की तारीफ की है। इससे केंद्र में उनकी ताकत बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसी बीच शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की और उन्हें ‘चाणक्य’ कहा। इससे इन राजनीतिक अटकलों को और बल मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
नासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
राऊत का गंभीर आरोप
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता संजय राऊत ने असीम सरोदे के दावों को बल देनेवाला बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के दबाव में सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे। राऊत ने यह भी दावा किया कि शाह भविष्य में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ही बगावत कर सकते हैं और यही उनकी असली तैयारी है।
(इनपुटः मल्लाह जितेंद्र)
