-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Gujarat »
- Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Out Of Control Video
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुए हाथी, अहमदाबाद में मची अफरी तफरी, देखें VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यात्रा के बीच तीन हाथी अचानक बेकाबू हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।

जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुए हाथी (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यात्रा के बीच तीन हाथी अचानक बेकाबू हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि, समय पर हालात पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यात्रियों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई।
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान 17 हाथियों को शामिल किया गया था। ये हाथी यात्रियों के साथ शांति से चल रहे थे, लेकिन अचानक तीन हाथी बेकाबू हो गए। हाथियों को भागता देख श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर दौड़ने लगे। स्थिति को भांपते हुए वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाथियों को काबू में कर लिया और उन्हें यात्रा से हटा दिया गया। बेकाबू हुए हाथियों में दो मादा और एक नर हाथी शामिल थे।
VIDEO | Gujarat: Three elephants go out of control during Jagannath Rath Yatra in Ahmedabad. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/HYWt1hC4sX — Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2025
अमित शाह यात्रा में शामिल
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुक्रवार को सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। उन्होंने यहां सुबह विधि विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘पहिंद विधि’ की, जो सोने की झाड़ू से सड़कों की प्रतीकात्मक सफाई की एक पारंपरिक रस्म है।
यह शोभायात्रा आज 16 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कई ट्रकों को अलग-अलग थीम पर झांकियों के रूप में सजाया गया है। पूरे दिन भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर लाखों श्रद्धालुओं के एकत्र होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वार्षिक रथयात्रा की सुरक्षा के लिए शहर में लगभग 23,800 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इस रथयात्रा में 14-15 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज, पूजा-विधि के साथ सवारी पर निकलेंगे भगवान
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
यात्रा में भगदड़ जैसी स्थितियों को रोकने के लिए पहली बार कृत्रिम मेधा (AI) पर आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। एआई आधारित प्रणाली मार्ग में आग लगने की स्थिति में पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित करेगी। इसके अलावा यह किसी विशेष क्षेत्र में बहुत अधिक लोगों के एकत्र होने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को भी सूचित करेगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ahmedabad jagannath rath yatra elephant out of control video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM











