- Hindi News »
- Religion »
- Lord Jagannaths Rath Yatra Today Across The Country
देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज, पूजा-विधि के साथ सवारी पर निकलेंगे भगवान
ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में आज रथयात्रा की शुरूआत होने जा रही है। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहेंगे इसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की
- Written By: दीपिका पाल

देशभर में जगन्नाथ रथयात्रा की शुरूआत (सौ. सोशल मीडिया)
ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में आज रथयात्रा की शुरुआत होने जा रही है जहां पर पुरी ही नहीं देश के कई हिस्सों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं निकाली जाएगी। ओडिशा में दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा निकाली जाने वाली है जिसके लिए तैयारियों का दौर आज थम जाएगा। जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहेंगे इसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ साल में एक बार अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। पुरी के अलावा देश के कई जगहों में आज रथयात्रा भव्य होने वाली है।
मंगला आरती के साथ भगवान जगन्नाथ के अनुष्ठान हुए शुरू
आपको बताते चलें , ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के लिए पूजा अनुष्ठान शुरू होने लगे है। सुबह 6 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती औऱ श्रृंगार हो रहा है। दैनिक पूजा-परंपराओं के बाद सुबह 9:30 बजे भगवान मंदिर से बाहर लाने की विधियां शुरू होंगी। इसके बाद रथों की पूजा कर बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाया जाएगा। यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, आगे दोपहर 3 बजे पुरी राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव रथ के आगे सोने के झाडू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
₹19,000 के लिए बैंक ने मांगा मौत का सबूत, बहन का शव खोदकर कंधे पर कंकाल लेकर पहुंचा भाई
ओडिशा में बड़ी गड़बड़ी! SIR से पहले ही वोटर लिस्ट से गायब हुए 9.8 लाख नाम, चुनाव आयोग ने दिए जांच के निर्देश
महिला आरक्षण का समर्थन लेकिन परिसीमन पर सवाल…नवीन पटनायक ने ओड़िशा के CM को लिखा पत्र; रखी यह मांग
वहीं पर बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करीब 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर जाएंगे। यह रथ यात्रा कुल 12 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 8 जुलाई 2025 को नीलाद्रि विजय के साथ होगा, इस रथ यात्रा के दौरान कई धार्मिक रस्में, अनुष्ठान और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
#WATCH पुरी, ओडिशा: ADG ट्रैफिक दयाल गंगवार ने कहा, “इस साल, एक एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र बनाया गया है, जहां हमारे पास एक CCTV निगरानी प्रणाली है जो पूरी तरह से AI आधारित है। हम पूरे पुरी शहर से सभी ट्रैफ़िक और पार्किंग संबंधी जानकारी प्राप्त करते हैं… सभी विभागों के… https://t.co/HLPNwYoGQ7 pic.twitter.com/ksLx58rHzY — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2025
यात्रा को लेकर प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा
आपको बताते चलें कि, भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा भव्य होती है जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते है। इस साल, एक एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र बनाया गया है, जहां हमारे पास एक CCTV निगरानी प्रणाली है जो पूरी तरह से AI आधारित है। हम पूरे पुरी शहर से सभी ट्रैफ़िक और पार्किंग संबंधी जानकारी प्राप्त करते हैं। सभी विभागों के प्रतिनिधियों को जानकारी दे दी गई है और हमने एक वॉर रूम भी स्थापित किया है। एसजेटीए अधिकारी ने कहा,दोपहर में उन्हें रथ खड़ा (रथ यार्ड) से खींचा जाएगा। रथों को पार्क करने की रस्में निभाई जाएंगी। तीन लकड़ी के रथों तालध्वज (भगवान बलभद्र का रथ), देवी सुभद्रा का देवदलन और भगवान जगन्नाथ के रथ नंदीघोष का निर्माण पूरा हो चुका है और ये 27 जून को ग्रैंड रोड पर चलने के लिए तैयार है।
Lord jagannaths rath yatra today across the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर महा उलटफेर की आहट! फडणवीस के वर्षा बंगले पर पहुंचे पार्थ पवार
May 17, 2026 | 06:24 PMBPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
May 17, 2026 | 06:10 PMMoushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
May 17, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














