-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Gujarat »
- Ahmedabad Air India Plane Crash Compensation Delay Advocate Says If Ratan Tatas Alive Amid Ai171 Incident
‘अगर रतन टाटा जिंदा होते तो…’, 2 महीने गुजरने के बाद भी मुआवजा न मिलने पर छलका लोगों का दर्द
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों को अभी भी घोषित 1 करोड़ रुपये का मुआवजा नहीं मिल पाया है।

रतन टाटा, फोटो: सोशल मीडिया
Ahmedabad Plane Crash: अमेरिकी अटॉर्नी माइक एंड्रयूज, जो 65 पीड़ित परिवारों की ओर से मामला लड़ रहे हैं, ने रविवार को इस देरी पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जीवित होते, तो यह स्थिति नहीं बनती।
एंड्रयूज ने कहा कि रतन टाटा अपने कर्मचारियों और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशील रहते थे और मुआवजे में कभी देरी नहीं करते थे। उन्होंने कहा, “अगर वह आज जीवित होते, तो AI171 प्लेन क्रैश के पीड़ितों को इतना संघर्ष नहीं करना पड़ता।” उन्होंने रतन टाटा की कार्यशैली, विनम्र स्वभाव और कर्मचारियों की देखभाल करने की आदत को याद करते हुए कहा कि अमेरिका में भी लोग उनके इन गुणों को जानते हैं।
उन्होंने एक पीड़ित परिवार की व्यथा भी शेयर की, “हम एक बुजुर्ग मां से मिले, जो बिस्तर पर पड़ी हैं और अपनी देखभाल के लिए बेटे पर निर्भर थीं। लेकिन हादसे में उनका बेटा गुजर गया। अब मुआवजा न मिलने के कारण वह बेहद परेशान हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप: 11 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Ahmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
एक करोड़ मुआवजा देने की हुई थी घोषणा
एअर इंडिया ने हादसे के बाद प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। बाद में 25 लाख रुपये अतिरिक्त देने का भी एलान किया गया। 26 जुलाई को कंपनी ने 26 लाख रुपये की शुरुआती राशि जारी की, जो 229 यात्रियों के 147 परिवारों तक पहुंचाई गई। लेकिन घोषित 1 करोड़ रुपये की पूरी राशि अब भी लंबित है।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Mike Andrews, lead lawyer for AI171 crash, representing over 65 victim families, says, “We want to know the truth, we want transparency and exactly what happened. These families want to know and they deserve the respect to know what happened to their… pic.twitter.com/qzd1I5FFxP — ANI (@ANI) August 10, 2025
241 यात्रियों की हुई थी मौत
अहमदाबाद विमान हादसा बेहद भीषण था। विमान में सवार 12 केबिन क्रू समेत 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। सिर्फ एक यात्री ही जिंदा बचा। इसके अलावा विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया, जहां मौजूद कई लोग भी मारे गए। इस तरह कुल मृतकों की संख्या लगभग 260 तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ नॉट रिचेबल! राउत ने जताई रूस-चीन जैसी सियासत की आशंका, पूछा- कहां है?
एंड्रयूज ने कहा कि मौजूदा नौकरशाही प्रक्रियाएं मुआवजे में अनावश्यक देरी कर रही हैं। “यदि रतन टाटा आज होते, तो पीड़ित परिवारों और कर्मचारियों को इतनी लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती। हमें विश्वास है कि वह सुनिश्चित करते कि विमान में मौजूद और जमीन पर प्रभावित सभी लोगों को समय पर राहत मिले,” उन्होंने कहा। पीड़ित परिवार अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि एअर इंडिया जल्द से जल्द शेष मुआवजा राशि जारी करे, ताकि वे अपने जीवन को फिर से संभाल सकें।
Ahmedabad air india plane crash compensation delay advocate says if ratan tatas alive amid ai171 incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














