-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Ratan Tata Used To Send Letters To The Parents Of His Employees
रतन टाटा क्यों थे सबसे अलग, अपने कर्मचारियों के परिवार को लिखते थे पत्र
- Written By: अपूर्वा नायक
टाटा समूह के एक्स चेयरमैन रतन टाटा के इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य अब सामने आ रहे है। इस समूह से जुड़ी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने कुछ ऐसी बातें शेयर की है, जिसको सुनकर आप भी रतन टाटा के फैन बन जाएगे।

रतन टाटा (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा की पहचान सबसे अलग बिजनेसमैन के तौर पर की जाती है। 9 अक्टूबर को रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा किया, लेकिन उनसे जुड़े अनुभवों को कोई भूल नहीं पाता है। रतन टाटा ने ना सिर्फ उनकी बिजनेस स्किल्स के लिए बल्कि उनके सरल स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। अब ऐसी ही कुछ बातें सामने आ रही है, जो आपके मन में रतन टाटा के प्रति इज्जत को और भी ज्यादा बढ़ा देगी।
टाटा समूह की कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने रतन टाटा को लेकर एक ऐसी बात बतायी है, जो सबसे अलग है। टाटा क्लिक में काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपना ऐसा अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि रतन टाटा एक ऐसे व्यक्ति थे, जो अपने हर कर्मचारी का सम्मान करते थे। वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी काफी अच्छी तरीके से निभाते थे। ये भी एक कारण था कि वे टाटा में काम करने वाले कर्मचारियों के प्रति भी वैसा ही सम्मान रखते थे। टाटा ग्रुप में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी कभी रतन टाटा से व्यक्तिगत रुप से मिले तो नहीं थे, लेकिन आज भी सारे कर्मचारी उनका बेहद सम्मान करते हैं।
ये भी पढ़ें :- कौन है टाटा समूह के नए चेयरमैन ? आखिर रतन टाटा से क्या है रिश्ता
सम्बंधित ख़बरें
टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल
1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई
हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना
कर्मचारी के माता पिता का किया था धन्यवाद
टाटा क्लिक में ऊंचे पद पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने रतन टाटा से जुड़े अपने अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने बताया जब उन्होंने कंपनी ज्वॉइन की, तो उनके माता पिता को कंपनी के चीफ पीपुल ऑफिसर की तरफ से एक पत्र मिला था, जिसमें उनके माता पिता का उनका कैरियर बनाने के लिए किए गए त्याग के लिए धन्यवाद किया गया था। इस पत्र को पढ़कर उनका पूरा भावुक हो गया था। शायद ही ऐसा अनुभव किसी और कंपनी में काम करने पर मिलता है। टाटा कंपनी में काम करने वाली एक और महिला कर्मचारी ने भी ये जानकारी दी कि रतन टाटा हमेशा अपने सिद्धांतों पर चलते थे। वे नए विचारों के उपर भी काफी ध्यान देते थे। टाटा समूह पर उनकी अमिट छाप है। वे हमेशा एक प्रेरणा का स्त्रोत रहेगें।
वर्क कल्चर में भी अव्वल है ये ग्रुप
टाटा समूह से जुड़ी कंपनी में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने ये बात कही है कि टाटा क्लिक वर्क कल्चर के मामले में भी सबसे अव्वल रहा है। आज ऐसी कंपनी में काम करने का अनुभव बेहद खास है। ये एक ऐसा बिजनेस ग्रुप है, जो कर्मचारियों और समाज का भी पूरा ध्यान रखता है। साथ ही इस कर्मचारी ने ये भी कहा है कि उन्होंने रतन टाटा की सीख को अपने करियर में लागू करने की पूरी कोशिश की हैं। आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को इस समूह के नए चेयरमैन के रुप में चुना गया है।
Ratan tata used to send letters to the parents of his employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














