-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Ahmed Patels Son Faisal Patel Resigns From Congress
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अहमद पटेल के बेटे फैसल ने छोड़ी पार्टी…उपेक्षा का लगाया आरोप
- Written By: Saurabh Pal
कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज पूर्व कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर बताया कि वह उपेक्षित महसूस कर रहे थे।

फैसल पटेल, राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज पूर्व कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर बताया कि वह उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे हाशिए पर ढकेल दिया गया था। गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर फैसल ने पटेल एक भावुक पोस्ट की। उसमें उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के साथ उनका सफर चुनौतीपूर्ण रहा है, उन्होंने कहा कि अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने के प्रयासों के बावजूद, उन्हें अक्सर दरकिनार किया जाता था
फैसल पटेल ने लिखा कि “बहुत दर्द और पीड़ा के साथ, मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए काम करना बंद करने का फैसला किया है। यह कई, कई वर्षों के लिए एक कठिन यात्रा रही है। मेरे दिवंगत पिता अहमद पटेल ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए काम करते हुए दिया। मैंने उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश की, लेकिन हर कदम पर मुझे मना कर दिया गया।”
फैसल पटेल ने पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव की पुष्टि की। फैसल अन्य तरीकों से समाज की बेहतरी के लिए काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, “मैं मानवता के लिए हर संभव तरीके से काम करना जारी रखूंगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह मेरा परिवार बनी रहेगी। मैं सभी कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
शाबाश छात्रों…शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- डरो मत! सरकार को हटाने का वक्त आ गया
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
अहमद पटेल अपने गृह राज्य गुजरात से पांच बार उच्च सदन के लिए चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर काम किया था। पटेल 2017 में एक कड़े मुकाबले में राज्यसभा के लिए चुने गए थे, जिसने काफी सियासी हलचल पैदा की थी। उन्हें कोविड-19 के कारण जटिलताओं का सामना करना पड़ा और नवंबर 2020 में गुड़गांव के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
बता दें कि अहमद पटेल कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में मजबूत नेताओं मे से एक थे। उन्हें गांधी परिवार का सबसे करीबी माना जाता था। इसके अलावा सोनिया गांधी के विश्वासपात्र नेता थे। हालांकि राहुल गांधी के पावर में आते कांग्रेस में युवाओं को मौका देने के नाम पर अहमद पटेल को किनारे लगा दिया गया था।
Ahmed patels son faisal patel resigns from congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
Jul 26, 2026 | 05:46 PMGondia News: गोंदिया में स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश, शिक्षा विभाग चला रहा विशेष सर्वे अभियान
Jul 26, 2026 | 05:43 PMराम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, IG किरण एस को मिली कमान; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया फैसला
Jul 26, 2026 | 05:38 PMसामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
Jul 26, 2026 | 05:30 PMमन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMVEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Jul 26, 2026 | 05:10 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














