इंडिगो फ्लाइट कैंसल होने पर यात्रियों ने ‘रनवे’ पर बैठकर खाना नहीं खाया, वायरल वीडियो 1 साल पुराना
Indigo Crisis Fact Check सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें यात्री जमीन पर बैठकर खाना खाते दिख रहे हैं। फैक्ट-चेक में पता चला कि यह वीडियो नई घटना का नहीं, बल्कि जनवरी 2024 का है।
- Written By: हितेश तिवारी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है।
Viral Video Fact Check : इंडिगो की कई फ्लाइट्स कैंसल होने से उत्पन्न हुए संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ यात्रियों को एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर खाना खाते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि हालिया इंडिगो संकट के बीच यात्रियों ने ‘रनवे’ पर बैठकर खाना खाया।
कई यूजर ने 6 दिसंबर को वीडियो को शेयर करते हुए ऐसा ही दावा किया है। उन्होंने लिखा कि इंडिगो के यात्री रनवे पर बैठकर खाना खाते नजर आए। वह लिखते हैं कि उड़ानों के संचालन में आई दिक्कतों से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
वायरल वीडियो में विमान के बिल्कुल नजदीक बैठे यात्री खाना खाते दिखते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह घटना गोवा-दिल्ली उड़ान के 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हुई। वीडियो में इंडिगो का विमान खड़ा दिखाई देता है और यात्री उसके पास जमीन पर बैठे नजर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली मेट्रो 2 घंटे लेट, यात्रियों में हाथापाई! कॉलर पकड़कर भिड़े दो पैसेंजर, वीडियो वायरल
तेज आंधी में उड़ने से बचने के लिए चचा ने पकड़ा पेट्रोल पंप का पिलर, मजेदार वीडियो वायरल
स्कूल जाने से बचने के लिए बच्चे ने किया ‘कुंभकरण’ अवतार, उठाने पहुंचे बैंड वाले; वीडियो वायरल
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Viral Video: एयरपोर्ट के ‘रनवे’ पर बैठकर खाना खाते दिखे Indigo के यात्री, उड़ानों के संचालन में आई दिक्कतों की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल pic.twitter.com/2Rg4T5fnRq — Rajiv Bhatt (@Rajivbhatt55) December 6, 2025
वायरल वीडियो का सच
इस दावे की सच्चाई जानने के लिए वीडियो का कीफ्रेम निकालकर गूगल लेंस से खोजा गया। इसमें पता चला कि यह पुराना वीडियो है। एएनआई ने 15 जनवरी 2024 को इसी घटना के स्क्रीनशॉट्स पोस्ट किए थे।
In a viral video, passengers of a Delhi-bound IndiGo flight diverted to Mumbai (confirmed by airport sources) due to operational issues are seen eating and sitting on the airport tarmac at Mumbai Airport. (Screengrabs from viral video) pic.twitter.com/xNdiW7HqUv — ANI (@ANI) January 15, 2024
यह घटना 14 जनवरी 2024 को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 2195 की है। तब फ्लाइट को कम दृश्यता के कारण मुंबई डायवर्ट किया गया था। एएनआई की खबर के अनुसार, उड़ान मुंबई पहुंचने के बाद यात्रियों को एप्रन एरिया में खाना खाते देखा गया था। इसके बाद इंडिगो ने माफी मांगी थी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही थी।
ये खबर भी पढ़ें : FACT CHECK – असदुद्दीन ओवैसी ने मंदिर में आरती नहीं की, वायरल वीडियो डीपफेक है
अभी का नहीं एक साल पुराना है वायरल वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में इंडिगो पर 1.2 करोड़ रुपये और मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। BCAS और DGCA ने भी स्वतंत्र रूप से MIAL पर जुर्माना लगाया था।
वहीं, एक अन्य मीडिया रिपोर्ट बताती है कि 6 दिसंबर को इंडिगो ने लगातार पांचवें दिन कई उड़ानें रद्द की हैं। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। DGCA ने पूरे मामले की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का आदेश दिया है। DGCA का कहना है कि इंडिगो FDTL CAR 2024 के नए नियमों को लागू करने की तैयारी में नाकाम रहा है।
साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं बल्कि 1 साल पुराना यानी 14 जनवरी 2024 का है।
