Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘द अलायंस’ में आमने-सामने आए गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन, गले मिलकर खत्म की अटकलें

Gauahar Khan Ex Boyfriend Kushal Tandon: 'द अलायंस' के पहले एपिसोड में गौहर खान के पति जैद दरबार और उनके एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन पहली बार आमने-सामने आए। मुलाकात से पहले जैद नर्वस थे।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 28, 2026 | 10:46 PM

जैद दरबार और कुशाल टंडन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Zaid Darbar And Kushal Tandon Meet: प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो ‘द अलायंस’ का पहला एपिसोड दर्शकों के लिए जबरदस्त सरप्राइज लेकर आया। शो की शुरुआत से पहले ही एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पहली बार किसी रियलिटी शो में अभिनेत्री गौहर खान के पति जैद दरबार और उनके एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन आमने-सामने नजर आए।

जैद दरबार और कुशाल टंडन की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी चर्चा थी, लेकिन जब दोनों आमने-सामने आए तो माहौल उम्मीद से बिल्कुल अलग रहा। शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए जैद दरबार ने स्वीकार किया कि कुशाल टंडन से मिलने से पहले वह काफी नर्वस थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि पहली मुलाकात कैसी होगी और दोनों का रिएक्शन कैसा रहेगा।

गले लगकर सारी अटकलों पर लगाया विराम

हालांकि जैसे ही कुशाल ने घर में एंट्री की, दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का स्वागत किया और गले लगकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। कन्फेशन रूम में जैद दरबार ने इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं बहुत नर्वस था। मेरे दिमाग में लगातार यही चल रहा था कि क्या होगा, कौन कैसे रिएक्ट करेगा। लेकिन मुलाकात बहुत अच्छी रही और सब कुछ सामान्य रहा।

सम्बंधित ख़बरें

‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिला वीकेंड का फायदा, तीन दिनों में 58 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

‘मुझे लगता था मेरा समय भी आएगा’, रवि किशन ने सफलता के पीछे छिपे संघर्ष और इंतजार का किया खुलासा

‘श्रेयस अय्यर की बहन होने के अलावा आपकी पहचान क्या है’, फराह खान के सवाल पर श्रेष्ठा अय्यर ने दिया दमदार जवाब

डेजी शाह ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वहीं अभिनेत्री डेजी शाह ने भी इस मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि शायद दोनों के बीच थोड़ा तनाव या टकराव देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों ने बेहद शालीनता और सम्मान के साथ एक-दूसरे का अभिवादन किया। कुशाल टंडन ने भी जैद दरबार के बारे में पॉजिटिव बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जैद बहुत ही जेंटल इंसान हैं। मैं उनके इमोशन्स समझ सकता हूं। हमारी मुलाकात बिल्कुल सामान्य रही।

ये भी पढ़ें- ‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा

गौहर खान और कुशाल टंडन की लव स्टोरी

बता दें कि गौहर खान और कुशाल टंडन ने ‘बिग बॉस 7’ के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा, लेकिन साल 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद दिसंबर 2020 में गौहर खान ने मशहूर कोरियोग्राफर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी कर ली। ‘द अलायंस’ के पहले एपिसोड में जैद और कुशाल की यह मुलाकात दर्शकों के लिए सबसे यादगार पल बन गई।

Zaid darbar and kushal tandon meet gauahar khan ex boyfriend

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 10:46 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.