वेलकम टू द जंगल की कमाई (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को मिला वीकेंड का फायदा, तीन दिनों में 58 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Welcome To The Jungle Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने तीन दिनों में 58.16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। रविवार को फिल्म को छुट्टी का भरपूर फायदा मिला।

सोनाली झा

Welcome To The Jungle Collection Day 3: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने सिनेमाघरों में अपने पहले वीकेंड पर अच्छी पकड़ बनाई है। 26 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिन धीमी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन दर्शकों की बढ़ती संख्या के साथ इसकी कमाई में भी अच्छा उछाल देखने को मिला। रविवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा फायदा मिला और तीन दिनों में इसका नेट कलेक्शन 58 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की वापसी को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा गया, जिसका असर वीकेंड कलेक्शन पर भी पड़ा। अगर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

वेलकम टू द जंगल की कमाई

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार को कमाई में शानदार उछाल आया और फिल्म ने 20 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। रविवार को भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, शाम तक फिल्म करीब 19.16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी थी। इसके साथ ही तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 58.16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि अंतिम आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है।

वेलकम टू द जंगल का बजट

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत संतोषजनक मानी जा रही है, लेकिन इसके भारी-भरकम बजट को देखते हुए अभी इसे लंबा सफर तय करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वेलकम टू द जंगल' का बजट लगभग 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट साबित होने के लिए आने वाले दिनों में लगातार मजबूत कमाई करनी होगी।

ऐल्फा से होगा फिल्म का मुकाबला

फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से शुरू होगी, क्योंकि वीकेंड के बाद आमतौर पर फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलती है। हालांकि, 'वेलकम टू द जंगल' के पास ज्यादा समय नहीं है। 3 जुलाई को आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में 'वेलकम टू द जंगल' को अगले कुछ दिनों में अधिक से अधिक कमाई करनी होगी, क्योंकि नई रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कड़ा होने वाला है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा