‘श्रेयस अय्यर की बहन होने के अलावा आपकी पहचान क्या है’, फराह खान के सवाल पर श्रेष्ठा अय्यर ने दिया दमदार जवाब
Shresta Iyer Reaction: 'लॉक अप सीजन 2' के पहले एपिसोड में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा से फराह खान ने उनकी पहचान को लेकर सवाल किया। श्रेष्ठा ने कहा कि वह अपनी अलग पहचान बनाने के लिए शो में आई हैं।
- Written By: सोनाली झा
श्रेष्ठा अय्यर और फराह खान (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Shresta Iyer Identity: नेटफ्लिक्स का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2: सच या सजा’ अपने पहले ही एपिसोड से सुर्खियों में आ गया है। शो में इस बार कई बड़े सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है, जिनमें भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर भी शामिल हैं। हालांकि शो में एंट्री करते ही उन्हें अपनी पहचान और सोशल मीडिया पर हुए विवादों को लेकर तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने उनसे सीधे सवाल किए, जिनका श्रेष्ठा ने बेबाकी से जवाब दिया। सबसे पहले रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर वायरल उस विवाद का जिक्र किया, जिसमें कोलकाता की टीम और उसके फैंस को लेकर श्रेष्ठा की टिप्पणी चर्चा में रही थी। रितेश ने कहा कि लोगों का मानना है कि उनके बयान से फैंस की भावनाएं आहत हुई थीं।
फराह खान का सवाल
इस पर श्रेष्ठा अय्यर ने सफाई देते हुए कहा कि सर, अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मुझे उसका अफसोस है, लेकिन मेरा इरादा किसी का दिल दुखाने का नहीं था। वह सिर्फ एक फन बैंटर था। इसके बाद फराह खान ने श्रेष्ठा से उनकी व्यक्तिगत पहचान को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि अगर आपके नाम से अय्यर सरनेम हटा दिया जाए तो आपकी पहचान क्या है? श्रेयस अय्यर की बहन होने के अलावा लोग आपको किस रूप में जानते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
‘नगरवाला’ में पहली बार साथ आएंगे जॉन अब्राहम और केके मेनन, 1971 के सबसे बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा
‘शाहिद कपूर की वजह से बनी थी जब वी मेट’, इम्तियाज अली ने किया बड़ा खुलासा, बॉबी देओल के साथ बनने वाली थी फिल्म
‘तब्बू से मुझे बहुत जलन होती थी’, नेशनल अवॉर्ड न मिलने का दर्द छलका, सोनाली कुलकर्णी ने सुनाया पुराना किस्सा
‘गोविंदा के कई अफेयर थे’, सुनीता आहूजा के खुलासों ने मचाई हलचल, बोलीं- प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है
श्रेष्ठा अय्यर का जवाब
फराह के इस सवाल का जवाब देते हुए श्रेष्ठा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि मुझे लगता है कि अपनी पहचान बनाने के लिए ही मैं इस शो में आई हूं। इस सफर के बाद लोगों को पता चलेगा कि मैं कौन हूं और मेरी अपनी अलग पहचान क्या है। श्रेष्ठा अय्यर पेशे से डांसर, डांस कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने फिल्म ‘सरकारी बच्चा’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
लॉक अप सीजन 2 का पहला एपिसोड
‘लॉक अप सीजन 2’ में इस बार कुल 15 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। शो में राम कपूर, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर, आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी और श्रेष्ठा अय्यर जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। पहले ही एपिसोड में जिस तरह निजी जिंदगी और पहचान से जुड़े सवाल उठे हैं, उससे साफ है कि इस बार शो में मनोरंजन के साथ कई बड़े खुलासे भी देखने को मिल सकते हैं।
