Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

YRKKH Spoiler: बुआ सा ने अरमान को दिखाया नीचा, अभिरा का खौल उठेगा खून, टूटेगा सब्र का बांध

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के फेमस टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक नया और दिल दहला देने वाला ट्विस्ट आने वाला है, जहां साजिशों के चलते अरमान अपनी याददाश्त खो बैठेगा।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 07, 2026 | 01:31 PM

अभिरा और अरमान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

YRKKH Upcoming Twist: टेलीविजन का सबसे फेमस और लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामे की पीक पर है। कहानी में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधकर रखा है। मुख्य कलाकार अभिरा और अरमान की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

जहां एक तरफ दोनों पहले से ही ऋषभ को पकड़ने की जद्दोजहद में जुटे हुए थे, वहीं इसी बीच अरमान की बिगड़ती सेहत ने अभिरा की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। वह अकेले ही अपनी दोनों बेटियों और पति की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। लेकिन इस बार दुश्मनों ने पीठ पीछे से जो वार किया है, उसने इस पूरे पोद्दार परिवार की नींव को हिलाकर रख दिया है।

बुआ सा की खतरनाक साजिश का शिकार हुआ पोद्दार परिवार

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की मेन विलेन बनकर उभर रही बुआ सा इस समय अरमान को बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। बुआ सा लगातार दिशा के कान भर रही हैं और उसे अरमान के खिलाफ भड़का रही हैं। बुआ सा के इस बदले हुए रूप को देखकर दिशा भी असमंजस में थी, लेकिन आखिरकार उसने बुआ सा की गलत नियत में शामिल होने का फैसला कर लिया।

सम्बंधित ख़बरें

KSBKBT Spoiler: तुलसी के फैसले से हिल गया विरानी खानदान, रियो को मिली पॉवर ऑफ अटॉर्नी, परिवार में बढ़ी टेंशन

Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे के बयान पर बढ़ा विवाद, AICWA उठा सकता है बड़ा कदम

KSBKBT Spoiler: लहूलुहान हुआ पार्थ, वैष्णवी के लिए किया गुंडों का सामना, दामिनी का तुलसी के लिए ओपन चैलेंज

‘मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था’, Shilpa Shinde ने पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई केस दर्ज करने की वजह

वहीं दूसरी तरफ, अरमान अंदर से बेहद टूट चुका है और अकेले में अपने आंसू बहा कर रो रहा है। अभिरा उसकी इस नाजुक हालत को पूरे परिवार से छिपा रही है ताकि घर में कोई नया झगड़ा न खड़ा हो। लेकिन बुआ सा की साजिशों के आगे अभिरा की सारी कोशिश फेल होने वाली है।

Finally he is took stand for himself and maira/Abheera 😭❤️🤌🏼
[ #yrkkh #rohitpurohit #armaanpoddar]pic.twitter.com/k3ltSlyXdg
— 🐻‍❄️ (@userhadname) June 7, 2026

दिशा के आरोप से हिल गई कावेरी की दुनिया

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बुआ सा के बहकावे में आकर दिशा पूरे पोद्दार फैमिली के सामने एक बहुत बड़ा सफेद झूठ बोलेगी। दिशा रोते हुए नाटक करते हुए आरोप लगाएगी कि अरमान ने उस पर हाथ उठाया है। इस बात को सुनते ही घर में सन्नाटा छा जाएगा।

लेकिन तान्या और अभिरा को अरमान पर पूरा भरोसा है, इसलिए वह दोनों इस आरोप को सिरे से नकार देंगी। हालांकि, पोद्दार परिवार की मुखिया कावेरी इस बात से बेहद नाराज हो जाएंगी। कावेरी खानदान की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए अरमान को कहेगी कि उसे हर हाल में दिशा से माफी मांगनी होगी।

“Bhagwan par bharosa karna mushkil ho jata hai, mujhpe bharosa karo, zameen fat Jayegi, kayamat aa jayegi” 💀
Itna cringe & melodramatic dialogue khud ko god se upar smjhne wali devi Abh!ra hi bol skti h 😭😅#yrkkh
pic.twitter.com/aPHsx6iWYG — Sunshine💫 (@Alwys_shine) June 7, 2026

यह भी पढ़े: KSBKBT Spoiler: तुलसी के फैसले से हिल गया विरानी खानदान, रियो को मिली पॉवर ऑफ अटॉर्नी, परिवार में बढ़ी टेंशन

अस्पताल में खुला जिंदगी का सबसे कड़वा सच

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में तनाव और विवाद के इस माहौल में अचानक अरमान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ेगा। उधर घबराई हुई अभिरा फौरन अरमान को लेकर अस्पताल की तरफ भागेगी। एमरजेंसी वार्ड के बाहर अभिरा के आंसू थमने का नाम नहीं लेंगे।

कहानी में डॉक्टरों की जांच के बाद जब अरमान की रिपोर्ट सामने आएगी, तो वहां मौजूद हर शख्स के होश उड़ जाएंगे। डॉक्टर बताएंगे कि गहरे सदमे की वजह से अरमान अपनी याददाश्त खो चुका है। जब अरमान होश में आएगा, तो वह अभिरा और बेटियों को भी पहचानने से इनकार कर देगा।

Yrkkh written update bua sa insults armaan abhira gets angry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 01:31 PM

Topics:  

  • TV Channels
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.