-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yrkkh Upcoming Twist Geetanjali Planned To Kill Myra Abhira Gets Shocked
YRKKH Upcoming Twist: गीतांजलि बनेगी अभिरा और अरमान के लिए खतरा
- Written By: अनिल सिंह
YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस समय कहानी का फोकस अभिरा, अरमान और गीतांजलि के इर्द-गिर्द घूमने वाला है, जिसमें मायरा की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाएगी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आएगा बड़ा धमाका, गीतांजलि बनेगी अभिरा और अरमान के लिए खतरा
YRKKH Twist: टीवी का सबसे लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। कहानी में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने फैंस को सीट से बांध रखा है। शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस का तगड़ा डोज मिलने वाला है। इस बार कहानी का फोकस अभिरा, अरमान और गीतांजलि के इर्द-गिर्द घूमने वाला है, जिसमें मायरा की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाएगी।
वर्तमान ट्रैक में अभिरा और अरमान एक-दूसरे के बेहद करीब होने के बावजूद साथ नहीं हैं। अभिरा अरमान के लिए खाना बनाती है, जिसमें मायरा और कावेरी भी उसकी मदद करते हैं। रिसॉर्ट के भूत के सच को कावेरी एक्सपोज कर देती है, वहीं अरमान भी मायरा और अभिरा के साथ समय बिताने की कोशिश करता है। इसके बावजूद अभिरा अरमान को खुद से दूर कर देती है। इस बीच कहानी में ऐसा मोड़ आने वाला है, जो अभिरा की जिंदगी को पूरी तरह बदल देगा।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
मायरा के साथ अरमान की मस्ती
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि बाथटब में अभिरा के साथ रोमांटिक पल बिताने के बाद अरमान मायरा के साथ वक्त गुजारता है। दोनों के बीच मस्ती भरे पल देखकर अभिरा इमोशनल हो जाएगी। यह ट्रैक दर्शकों को चौंकाने वाला होगा।
ये भी पढ़ें- ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मचेगा नया बवाल, तुलसी और नॉयना आमने-सामने
गीतांजलि और अरमान की नजदीकियां
दूसरी तरफ गीतांजलि मंदिर जाने की तैयारी करती नजर आएगी। इस दौरान अरमान अपने हाथों से गीतांजलि को सजाता है, उसे गहने पहनाता है और मेकअप करता है। अभिरा को जब पता चलता है कि गीतांजलि और अरमान अपने कमरे में बंद हैं, तो उसका गुस्सा और दर्द बढ़ जाता है।
अभिरा पर टूटेंगे नए संकट
गीतांजलि और अरमान की बढ़ती नजदीकियों को देखकर अभिरा के सीने पर सांप लोट जाते हैं। कावेरी को भी डर लगने लगता है कि कहीं गीतांजलि की वजह से अभिरा फिर से सदमे में न चली जाए। वहीं गीतांजलि अरमान के सामने उस पर हक जताएगी और कावेरी भी उसका साथ देगी।
मायरा की जान पर बन आएगी
कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि गीतांजलि मायरा की जान लेने की कोशिश करती है, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाती। इसी दौरान अरमान को पता चलता है कि मायरा किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। यह सच सामने आते ही कहानी का रुख और भी बदल जाएगा।
गीतांजलि की मौत और तान्या की एंट्री
पहाड़ों पर घूमते समय गीतांजलि का पैर फिसल जाएगा और वह हादसे का शिकार हो जाएगी। इस एक्सीडेंट में गीतांजलि की मौत हो जाएगी, जिसके बाद पोद्दार हाउस में मातम छा जाएगा। लेकिन ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा। गीतांजलि की मौत के बाद शो में नई विलेन तान्या की एंट्री होगी। तान्या अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए कियारा के सहारे पोद्दार परिवार को बर्बाद करने का प्लान बनाएगी।
दर्शकों के लिए तगड़ा ट्विस्ट
कुल मिलाकर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशनल, थ्रिलर और हाई वोल्टेज ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। अब देखना यह होगा कि अभिरा और अरमान अपने रिश्ते को बचा पाते हैं या तान्या की चालें उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल देती हैं।
Yrkkh upcoming twist geetanjali planned to kill myra abhira gets shocked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMबारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














