YRKKH Spoiler: अरमान ने दिलाई राहत, जेल से बाहर आई अभीरा, कियारा का गिल्ट बनेगा नया तूफान
YRKKH Update: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस वक्त जबरदस्त ड्रामा और ट्विस्ट्स से भरा हुआ है। लेटेस्ट ट्रैक में अंशुमन की मौत के आरोप में जेल गई अभीरा को आखिरकार अरमान ने बेगुनाह साबित कर दिया।
- Written By: सोनाली झा
जेल से बाहर आई अभीरा, कियारा का गिल्ट बनेगा नया तूफान
YRKKH Maha Twist: स्टार प्लस का हिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों लगातार नए-नए ट्विस्ट्स के चलते चर्चा में बना हुआ है। सीरियल में दर्शकों को हर एपिसोड में ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस का भरपूर तड़का मिल रहा है। लेटेस्ट ट्रैक में अंशुमन की मौत के बाद अभीरा पर लगे आरोपों ने पूरी कहानी को हिला कर रख दिया था। लेकिन अब कहानी में बड़ा मोड़ आने वाला है।
कहानी में दिखाया जाएगा कि अरमान पूरी ताकत के साथ अभीरा को बेगुनाह साबित करने में जुटा है। आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाती है और कोर्ट में सच सामने आ जाता है। अरमान के सबूतों और दलीलों की वजह से अभीरा को जेल से रिहाई मिल जाती है। जेल से बाहर आकर वह चैन की सांस लेती है और अपनी बेटी मायरा से मिलने के लिए बेताब नजर आती है। घरवाले भी उसकी रिहाई पर बेहद खुश होते हैं।
मायरा और गीतांजलि की इमोशनल ट्रैक
दूसरी तरफ मायरा को पहले ही पता चल चुका है कि उसकी मां जेल में है। वह लगातार अभीरा के लिए तड़प रही होती है। गीतांजलि, मायरा की यह हालत देख भावुक हो जाती है और अंदर ही अंदर पछताती है कि परिवार में इतना बड़ा संकट क्यों आया। यह इमोशनल ट्रैक दर्शकों की आंखें नम कर देगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रेग्नेंसी में भी काम पर डटीं Deepika Padukone, ‘किंग’ के सेट से शाहरुख खान संग वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका
‘राजा शिवाजी’ में Salman Khan का शाही अंदाज वायरल, तिलक-पगड़ी और मूंछों वाले लुक ने बढ़ाया फैंस का क्रेज
Anushka Sharma Birthday: जब पहली मुलाकात में नर्वस हो गए थे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को कह दी थी ये बात
Manna Dey Career: सचिन देव बर्मन के साथ की शुरुआत, मन्ना डे ने कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
कियारा का गिल्ट बनेगा नई मुसीबत
सीरियल का अगला बड़ा ट्विस्ट कियारा को लेकर होगा। कियारा खुद को अंशुमन की मौत का जिम्मेदार मानने लगेगी। उसे एहसास होगा कि असली सजा उसे मिलनी चाहिए थी, ना कि अभीरा को। गिल्ट और तनाव की वजह से वह टूट जाएगी। जब उसके राज का खुलासा परिवार के सामने होगा, तो मनीषा गुस्से से बेकाबू हो जाएगी और कियारा को कड़े शब्द कहेगी।
ये भी पढ़ें- TIFF 2025: बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बंदर की गूंज, कहानी में छुपा बड़ा सवाल
घर छोड़कर जाएगी कियारा
मनीषा की डांट और अपने गिल्ट के बोझ तले कियारा बड़ा फैसला लेगी। वह पोद्दार हाउस छोड़कर जाने का ऐलान करेगी। अरमान और मनोज उसे रोकने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कियारा अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी। उसके घर छोड़कर जाने से परिवार एक बार फिर टूट जाएगा। जब लगने लगेगा कि अभीरा के जेल से बाहर आने के बाद परिवार में खुशियां लौटेंगी, तभी कियारा का घर छोड़ना सभी के लिए नई परेशानी बन जाएगा। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को और भी बड़े ड्रामे और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे।
