YRKKH Twist: ‘ये रिश्ता…’ में बड़ा धमाका! अभिरा की जिंदगी में मचेगा तूफान, तलाक के बाद नया ड्रामा शुरू
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अरमान की सर्जरी से पहले बड़ा तमाशा होने वाला है, जहां अरमान डरकर मसूरी भाग जाएगा और परिवार अभिरा पर शादी का दबाव डालेगा।
- Written By: यति सिंह
रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Abhira Armaan Divorce Twist: छोटे पर्दे के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामे से बांधे हुए है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब इस शो के मुख्य कलाकारों की जिंदगी में एक ऐसा संकट आने वाला है, जो पूरी कहानी को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है। अरमान और अभिरा के रिश्ते की परीक्षा का समय आ चुका है और इस बार परिस्थितियां उनके कंट्रोल से बाहर होती दिख रही हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अब तक आपने देखा कि किस तरह अभिरा और अरमान ने सूझबूझ दिखाते हुए ऋषभ के चेहरे से नकाब हटा दिया था। दोनों की इस बड़ी कामयाबी के बाद ऋषभ को जेल भेज दिया गया, जिससे पूरे पोद्दार परिवार ने राहत की सांस ली थी। इस जीत की खुशी में अभिरा और अरमान अपने बच्चों के साथ मिलकर जश्न मना रहे थे, लेकिन खुशियों का यह पल बेहद छोटा साबित हुआ जब जश्न के बीच ही अभिरा के सामने एक चौंकाने वाली सच्चाई आई।
सर्जरी के डर से रातों रात गायब हुआ अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा ने अरमान को उसकी इस बीमारी और तुरंत होने वाले इलाज के बारे में बताया, तो अरमान अंदर से पूरी तरह टूट गया। ऑपरेशन के नाम से ही अरमान इस कदर घबरा गया कि सर्जरी के डर से भागने के लिए उसने चुपके से किसी को बिना कुछ बताए मसूरी की तरफ रवाना हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT Twist: पार्थ की सच्चाई जान बौखलाई तुलसी, सबके सामने जड़ा जोरदार थप्पड़
YRKKH Twist: अरमान की बीमारी अभिरा पर पडे़गी भारी, गिरवी होगा आशियाना
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
YRKKH Twist: अस्पताल पहुंचेगा अरमान, ऋषभ की सच्चाई जानकर दंग रह जाएगी दिशा
Mairu knows her Armaan Papa better❤️#yrkkh #yrkkh4 #ArmaanPoddar #RohitPurohit #ArmaanMaira #AaruKiMairu #ArMaira #MairaArmaanPoddar @ROHITPUROHIT00 #ArshiyaSharma pic.twitter.com/aqNC1v0YtD — 🍃 (@anikanmanii) June 26, 2026
पहाड़ों में फिर मचेगा भारी घमासान
मुश्किल घड़ी में कावेरी पोद्दार ने अपनी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने अपनी पुरानी गलतियों के लिए अभिरा से हाथ जोड़कर माफी भी मांगते हुए भरे परिवार के सामने अभिरा से पोद्दार हाउस वापस लौटने की गुजारिश की ताकि सब मिलकर इस मुश्किल का सामना कर सकें।
Jo hona tha so ho gaya . LOL #Yrkkh pic.twitter.com/b4wF86QEY9 — 𝑴𝒂𝒂𝒉𝒊𝒓𝒂.| Arjun hater (@userhadname) June 26, 2026
इसी बीच जब कावेरी को अरमान के दिमाग में मौजूद ट्यूमर की बात पता चलती है, तो उन्हें गहरा सदमा लगा। आखिरकार जब यह सुराग मिला कि अरमान मसूरी की वादियों में छिपा है, तो विद्या और कावेरी के बीच आपसी रंजिशो के बाद भी पूरा परिवार अभिरा की हिम्मत बनने के लिए पहाड़ों की तरफ निकल पड़ता है।
ये भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram BO Collection: ‘मां इंती बंगारम’ ने किया शानदार प्रदर्शन, 7वें दिन बरकरार रहा क्रेज
तलाक की बात से शुरू होगा नया ड्रामा शुरू
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मसूरी पहुंचकर अभिरा अपनी कोशिशों के दम पर अरमान को ढूंढ निकालने में कामयाब हो जाएगी। अभिरा अरमान को समझा-बुझाकर हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए राजी तो कर लेगी, लेकिन मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होंगी।
ऑपरेशन के ठीक हो जाने के बाद पोद्दार परिवार के लोग एक बार फिर दोनों के रिश्ते पर उंगली उठाने लगेंगे। घरवाले यह तर्क देंगे कि कानूनी तौर पर अभिरा अब अरमान पोद्दार की केवल एक तलाकशुदा पत्नी बनकर रह गई है। ऐसे में पूरे परिवार की तरफ से दोनों पर दोबारा शादी करने का भारी दबाव बनाया जाने लगेगा।
