Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

YRKKH Twist: अरमान की बीमारी अभिरा पर पडे़गी भारी, गिरवी होगा आशियाना

YRKKH Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक इमोशनल मोड़ आने वाला है, जहां अभिरा अपने पति अरमान के इलाज के लिए अपना घर गिरवी रखने वाली है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 24, 2026 | 11:20 AM

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

YRKKH Upcoming Twist: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे के चलते लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। शो की मुख्य जोड़ी अभिरा और अरमान के जीवन में एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो उनके पूरे जीवन को हिलाकर रख देगा। इस बार कहानी में जो ट्विस्ट आ रहा है, उसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। रिश्तों की इस उधेड़बुन के बीच अब एक ऐसी दुखद परिस्थिति खड़ी हो गई है, जहां एक पत्नी को अपने पति की रक्षा के लिए अपनी सबसे कीमती संपत्ति को दांव पर रखना होगा।

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान की सेहत अचानक बिगड़ने वाली है। अरमान धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगा है और जरूरी बातें भूलने लगा है। हद तो तब हो गई जब वह कार से मुक्ति और मायरा को बाहर निकालने की बात भी पूरी तरह भूल गया था। अरमान की इस स्थिति को देखकर अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक गई है। जब डॉक्टरों से संपर्क किया गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि मामला बेहद गंभीर है।

ऋषभ की चालाकी का सरेआम हुआ भंडाफोड़

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेडिकल इमरजेंसी के साथ-साथ चल रही कहानी में एक और बड़ा खुलासा होने जा रहा है। जहां बुआ सा जब ऋषभ को झूठ बोलने के लिए डांट रही होती हैं, तभी अरमान और अभिरा वहां पहुंच जाते हैं। दोनों मिलकर पूरे परिवार के सामने ऋषभ को बेवकूफ बनाने की एक अनूठी चाल चलते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत

YRKKH Twist: अस्पताल पहुंचेगा अरमान, ऋषभ की सच्चाई जानकर दंग रह जाएगी दिशा

‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

YRKKH Twist: अभिरा ने खोया आपा, मायरा की किताबें जलाकर करेगी सबको हैरान

Armaan ne apni princess ko jhukna nahi, khud ke liye aur apno ke liye stand lena sikhaya h ❤️👑 || #RohitPurohit #yrkkh #ArmaanPoddar #yrkkh4 #ArMaira #ArshiyaSharma #MairaPoddar ||pic.twitter.com/Bi16GQSabI — Sunshine💫 (@Alwys_shine) June 24, 2026

अभिरा और अरमान ऋषभ की झूठी तारीफ करते हुए कहते हैं कि वह भला मायरा जैसी लड़की को कैसे परेशान कर सकता है। अभिरा-अरमान की इस चाल में ऋषभ बुरी तरह फंस जाता है और अपने घमंड में आकर खुद ही सच उगल देता है। वह सबके सामने बोलता है, कि वही मायरा का पीछा कर रहा था, जिसके बाद कावेरी पोद्दार को भी अपनी पुरानी गलती का पछतावा होता है।

ये भी पढ़ें: Alka Yagnik Health Concerns: अलका याग्निक को आई दादी की याद, पद्म भूषण संग मुलाकात का किस्सा किया शेयर

अरमान के इलाज के लिए आशियाना गिरवी रखने की मजबूरी

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ऋषभ का पर्दाफाश करने के बाद असली मुश्किल अरमान के इलाज की आती है। हॉस्पिटल पहुंचते ही अभिरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है जब उसे पता चलता है कि अरमान की मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स हो चुकी है।

अरमान के ऑपरेशन के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत है और समय बेहद कम है। ऐसे में बिना कुछ सोचे-समझे अभिरा पोद्दार अपनी जिंदगी भर की सारी संपत्ति डॉक्टर के पास जमा कर देती है। पैसों की कमी को पूरा करने के लिए वह अभिरा इकलौता घर भी गिरवी रखने का कड़ा फैसला ले लेती है।

Yrkkh yeh rishta kya kehlata hai abhira forced to mortgage her house because of armaan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 11:20 AM

Topics:  

  • TV Gossip
  • TV News
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.