KSBKBT Spoiler: स्टार प्लस का सबसे पसंदीदा और ऐतिहासिक सीरियल 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' इन दिनों अपने बेहद चौंकाने वाले मोड़ के कारण फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' की कहानी में चल रहे फैमली ड्रामे और आपसी टकराव ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से पूरी तरह बांधकर रख दिया है। 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' शो में पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाले पार्थ का खौफनाक और घिनौना चेहरा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है।
'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' कहानी के इस नया ट्वीस्ट मोड़ की शुरुआत बेहद दिल दहला देने वाली होने वाली है। सीरियल में पार्थ अपनी सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी वैष्णवी की लाचारी और गरीबी का सरेआम मजाक उड़ाता नजर आता है। और वैष्णवी को साफ शब्दों में धमकी देता है कि अगर उसने रिश्ता तोड़ने या तलाक लेने की कोशिश की, तो वह उसके पूरे परिवार को तहस-नहस कर देगा।
तुलसी विरानी को वैष्णवी की इस हालत पर शक तो होता है, लेकिन डर के मारे वैष्णवी शुरुआत में कुछ भी बोलने से कतराती है। बाद में मेडिकल टेस्ट के दौरान जब सच सामने आता है, तब यह खुलासा होता है कि पार्थ रियल में पुश्तैनी हवेली को बेचने की योजना बना रहा है।
'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' में फैमली कलह के बीच नया मोड़ तब आता है जब पूरा वीरानी परिवार गहनों की खरीदारी के लिए एक ज्वैलरी शॉप में इकट्ठा होता है। वहीं पार्थ दुनिया के सामने यह दिखावा करना चाहता है कि उसका परिवार इस संपत्ति के सौदे से बेहद खुश है, इसलिए वह अपनी पत्नी वैष्णवी को जबरदस्ती दुकान में घसीटता है।
जब वैष्णवी उसका विरोध करने की कोशिश करती है, तो पार्थ गुस्से में आकर उस पर दोबारा हाथ उठाने की कोशिश करता है। ठीक उसी वक्त तुलसी विरानी वहां पहुंच जाती है और पार्थ की इस घटिया हरकत को रंगे हाथों पकड़ लेती है। अपनी मर्यादा को भूलकर सरेआम गुंडागर्दी पर उतरे पार्थ को देखकर तुलसी का गुस्से से लाल हो जाती है और वह बिना देर किए सबके सामने उसे एक जोरदार थप्पड़ मार देती है।