YRKKH Twist: अभिरा ने खोया आपा, मायरा की किताबें जलाकर करेगी सबको हैरान

YRKKH Spoiler: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक नया ट्विस्ट आने वाला है, जहां अभिरा को तान्या की प्रेग्नेंसी का सच पता चलेगा और वह मायरा के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी।
YRKKH Upcoming Twist
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

YRKKH Upcoming Episode: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में लगातार ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जो दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखने के लिए मजबूर कर देते हैं। आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने जा रहा है, कहानी में एक ऐसा सच सामने आने वाला है, जो पूरे घर की नींव को हिलाकर रख देगा।

आने वाले एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि अभिरा को अचानक तान्या की गर्भावस्था के बारे में जानकारी मिलेगी। जैसे ही यह बात उसके सामने आएगी अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यह खबर इतनी बड़ी है कि इससे न केवल अभिरा बल्कि पूरे पोद्दार परिवार के रिश्तों का ताना-बाना पूरी तरह से बदल सकता है। इस खबर को सुनने के बाद अभिरा गहरे तनाव और घबराहट में नजर आने वाली है।

मायरा पर बुरी तरह गुसाएंगे अभिरा और अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता है। अभिरा और अरमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वे दोनों मिलकर मायरा पर अपनी पूरी गुस्सा करेंगे। घर का माहौल इतना तनावपूर्ण हो जाएगा कि हर कोई बस यह देखने के लिए बेताब रहेगा कि आगे क्या होने वाला है। अभिरा इस बार किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं दिखने वाली है।

मायरा की किताबों में लगेगी आग

सीरियल में गुस्से से लाल-पीली हो चुकी अभिरा इस बार मायरा को सबक सिखाने के लिए एक बड़ा कदम उठाएगी। अभिरा गुस्से में आकर मायरा की किताबों को आग के हवाले कर देगी।

अभिरा मायरा को कावेरी यानी दादी सा से माफी मांगने के लिए के लिए कहने वाली है। अभिरा मायरा के हाथ धोकर पीछे पड़ जाएगी और उसे पोद्दार परिवार के सामने झुकने पर मजबर कर देगी।

पोद्दार परिवार के सामने खड़ी हुई नई मुसीबत

सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस पूरे बवाल के बीच तान्या का एक अलग ही रूप फैंस के सामने आने वाला है। तान्या खुलेआम पोद्दार फैमिली की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की बात करती हुई नजर आएगी।

तान्या घर के माहौल को और ज्यादा खराब करने की चेतावनी देगी, जिससे पूरे परिवार की धज्जियां उड़ सकती हैं। इस नए संकट ने दादी सा और अरमान की परेशानियाों को काफी बढ़ा दिया है। अब यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि अभिरा इस बिखरती हुई फैमिली को कैसे संभालती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com