YRKKH Upcoming Twist: गीतांजलि की मौत से अरमान के करीब आएगी अभिरा, भूत देखकर सुंदर उगलेगा सच
YRKKH: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे, गीतांजलि की मौत हो जाएगी, तो वहीं अरमान और अभिरा एक दूसरे के करीब आएंगे। कावेरी भूत बनकर सुंदर का सच उगलवाएगी।
- Written By: अनिल सिंह
पोद्दार हॉउस में होगी मौत, अभिरा के बढ़ने वाली है मुश्किलें
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। अभिरा की जिंदगी मुश्किल दौर से गुजरेगी। अरमान और अभिरा के सिर बड़ी आफत आने वाली है। गीतांजलि की मौत हो जाएगी, जिस वजह से अभिरा अरमान के करीब जाएगी। वहीं दूसरी तरफ कावेरी भूत बनकर सुंदर का सच उगलवाने वाली है।
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि विद्या अरमान को गीतांजलि के साथ मंदिर जाने के लिए कहती है। अरमान विद्या को मंदिर जाने से मना कर देता है, लेकिन जब गीतांजलि जबरदस्ती अरमान को मंदिर ले जाने के लिए मना लेती है, अरमान और गीतांजलि मंदिर के लिए निकलते हैं। रास्ते में गीतांजलि के साथ एक हादसा हो जाता है, हादसे में गीतांजलि की जान चली जाती है। अरमान की आंखों के सामने गीतांजलि खाईं में गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है, अरमान को सदमा लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
अभिरा और अरमान में बढ़ेगी करीबी
अभिरा ने मन बना लिया था कि वह अरमान के प्रपोजल को ठुकरा देगी, लेकिन गीतांजलि की मौत की वजह से अभिरा अरमान का सहारा बनने के लिए पहुंचती है। गीतांजलि की जगह अभिरा अरमान की जिंदगी में पहुंच जाएगी। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि गीतांजलि की मौत के बाद अरमान और अभिरा एक दूसरे के करीब आने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ मायरा अपने फूड कंपटीशन की तैयारी कर रही है और अभिरा इसमें मायरा की मदद करती है।
ये भी पढ़ें– राही से बदतमीजी करने वाले शख्स को मजा चखाएगी अनुपमा
कावेरी बनेगी भूत सुंदर का होगा बुरा हाल
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कावेरी भूत बनकर सुंदर के सच को सामने लाने का प्रयास करती है। अपने सामने भूत देखकर सुंदर घबरा जाता है। सुंदर कावेरी के सामने सब सच उगलने वाला है, लेकिन मौका पाते ही सुंदर कावेरी को धक्का देकर वहां से भाग जाता है और भागने से पहले ही सुंदर ने सारे सबूत मिटा दिए हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड जबरदस्त ट्विस्ट से भरा हुआ है। कहानी में एक के बाद एक बड़ी-बड़ी उलझनें देखने को मिल रही है।
