-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yrkkh Spoiler Abhira Heart Broken While Decorating Armaan And Geetanjali Bed
YRKKH Spoiler: अरमान-गीतांजलि की सेज सजाते टूटेगा अभिरा का दिल, विद्या रचाएगी नई साजिश
- Written By: सोनाली झा
YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा का दिल टूटने वाला है। अभिरा को ही अरमान-गीतांजलि की सेज सजानी पड़ती है, जिससे वह अंदर तक टूट जाती है। गीतांजलि उसे और चिढ़ाने की कोशिश करती है।

अरमान-गीतांजलि की सेज सजाते टूटेगा अभिरा का दिल
YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा से भरपूर नजर आ रहा है। शो की कहानी में जहां अभिरा अपने टूटे दिल को संभालकर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, वहीं विद्या उसके रिश्तों में जहर घोलने से पीछे नहीं हट रही है। पोद्दार हाउस लौटते ही विद्या ने फिर से अपनी चालें चलनी शुरू कर दी हैं, जिसका असर अब अभिरा और अरमान के रिश्ते पर साफ दिखने लगा है।
कहानी के आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि विद्या के कहने पर अरमान और गीतांजलि हनीमून के लिए निकल जाते हैं। वहां उनकी अचानक मुलाकात अभिरा से हो जाती है। हालात ऐसे बनेंगे कि अभिरा को खुद अरमान और गीतांजलि की सेज सजानी पड़ेगी। ये पल अभिरा को अंदर तक तोड़कर रख देगा। कमरे से बाहर निकलते ही अभिरा खुद को कोसती है और अपने आंसुओं को छुपाने की कोशिश करती है। मगर उसका दर्द और गहरा हो जाता है जब गीतांजलि, अभिरा को चिढ़ाने के लिए अरमान को उसके सामने किस करने की कोशिश करती है।
कावेरी का साथ और विद्या की चालें
अरमान गीतांजलि को दूर करता है, लेकिन ये नजारा देखकर अभिरा के दिल पर गहरी चोट लगती है। अभिरा की तबियत बिगड़ने लगती है, ऐसे समय में मायरा उसका सहारा बनती है। वहीं, कावेरी भी अभिरा को संभालने की कोशिश करती है। वह अभिरा से अकेले में बात कर उसे समझाती है कि अब उसे अरमान को भुलाकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
अरमान का इजहार और अभिरा का इनकार
कहानी का असली ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान गीतांजलि से दूरी बनाकर अभिरा को प्रपोज करेगा। अरमान साफ कहेगा कि वह अभिरा के बिना नहीं जी सकता और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन यहां बड़ा झटका मिलेगा जब अभिरा अरमान का प्यार ठुकरा देगी। इधर, विद्या की चालें भी तेज हो जाती हैं। वह अभिरा की जगह गीतांजलि को आगे बढ़ाने का पूरा प्लान बनाती है। मगर यही कदम विद्या और अरमान के बीच दूरी बढ़ाने का बड़ा कारण भी बनने वाला है।
ये भी पढ़ें- KSBKBT 2 Spoiler: अंगद का गुस्सा फूटेगा वृंदा पर, रणविजय से होगी जबरदस्त भिड़ंत
नया पार्टनर तलाशेगी अभिरा
अभिरा अरमान को कहेगी कि अब वह अपनी जिंदगी में किसी और को मौका देना चाहती है। यहां तक कि वह नया पार्टनर तलाशने का भी ऐलान कर देगी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को अरमान-अभिरा का टूटता रिश्ता, विद्या की चालाकियां और अभिरा का नया कदम देखने को मिलेगा, जो शो की कहानी को और रोमांचक बना देगा।
Yrkkh spoiler abhira heart broken while decorating armaan and geetanjali bed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














