Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

YRKKH Spoiler: दिशा का होगा मिसकैरेज, अभिरा पर लगेगा खून का आरोप, अरमान फिर देगा पत्नी का साथ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आने वाले एपिसोड में मुक्ति अपनी पहचान का बड़ा राज खोलेगी। वहीं दिशा के मिसकैरेज के बाद अभिरा पर गंभीर आरोप लगेंगे, जिसके खिलाफ अरमान फिर अपनी पत्नी का साथ देता नजर आएगा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 17, 2026 | 09:04 AM

ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. डिजाइन फोटो ) (फाइल फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है। हाल ही के एपिसोड्स में फैमिली अवॉर्ड नाइट ने बिल्कुल पारिवारिक माहौल बनाकर रखा है।

इस इवेंट के चलते टूटे हुए रिश्तों की डोर फिर से एक बार जुड़ती हुई दिखायी दे रही है। कावेरी के हाथों बने हलवे को पहचानकर अरमान सभी का दिल जीत लेता है, जिसके बाद परिवार के सदस्य उससे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। यहां तक कि कृष भी अपने व्यवहार पर पछतावा जताता है। लेकिन यह सुलह ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है।

मुक्ति के साथ होगी चौंकाने वाली घटना

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में प्रतियोगिता के दौरान अरमान अपनी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करेगा। दूसरी ओर मायरा और मुक्ति भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जहां मायरा जीत हासिल कर लेगी, वहीं मुक्ति कुछ लड़कियों के बीच फंस जाएगी। इस दौरान उसके बाल काट दिए जाएंगे, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं टीचर बनना चाहती थी…’ जब एक्टिंग में आने से टूट गया था अर्चना पूरन सिंह का सपना, सालों बाद छलका दर्द

Lock Upp 2 में मारी एंट्री और अर्जुन कपूर के दिल में बजी घंटी, शो की इस कंटेस्टेंट पर आया दिल

Adinath Kothare Divorce: रामायण के इस मशहूर एक्टर ने किया तलाक का ऐलान, 14 साल बाद टूटा रिश्ता

Alpha Collection BO Day 14: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर लगा ब्रेक, 14 दिन में बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ठंडी

मुक्ति बताएगी अपनी पहचान का सच

बाल कटने की घटना के बाद मुक्ति खुद को दुपट्टे से छिपाने की कोशिश करेगी। इसी दौरान वह भावुक होकर कहेगी कि वह अरमान और अभिरा की सगी बेटी नहीं है। उसके मन में यह डर सामने आएगा कि वह अपने अमीर परिवार जैसी नहीं दिखती, इसलिए शायद परिवार उसे कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाया। मुक्ति की यह बात कहानी में बड़ा भावनात्मक मोड़ लेकर आएगी।

दिशा के मिसकैरेज से खड़ा होगा नया बवाल

कहानी में सबसे बड़ा झटका तो तब लगेगा, जब अचानक से दिशा का मिसकैरेज हो जाएगा। इस दुखद घटना के बाद वह सीधे अभिरा पर आरोप लगाएगी कि उसके बच्चे की मौत की जिम्मेदार वही है। बिना किसी ठोस सबूत के परिवार के कुछ सदस्य भी अभिरा पर सवाल उठाने लगेंगे, जिससे घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा।

ये भी पढ़ें :- Lock Upp 2 में मारी एंट्री और अर्जुन कपूर के दिल में बजी घंटी, शो की इस कंटेस्टेंट पर आया दिल

एक बार फिर अभिरा के साथ खड़ा होगा अरमान

दिशा के आरोपों के बीच अरमान अपनी पत्नी का साथ नहीं छोड़ेगा। वह परिवार के सामने अभिरा का बचाव करेगा और सच सामने लाने की ठान लेगा। वहीं अभिरा भी इस पूरे मामले की सच्चाई जानने की कोशिश करेगी। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि दिशा के आरोपों के पीछे की असली वजह क्या है और क्या अरमान अभिरा की बेगुनाही साबित कर पाएगा।

Yeh rishta kya kehlata hai spoiler abhira blamed miscarriage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 09:04 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.