Adinath Kothare Divorce: रामायण के इस मशहूर एक्टर ने किया तलाक का ऐलान, 14 साल बाद टूटा रिश्ता
Adinath Kothare Urumilla Kanetkar Separation: फेमस एक्टर आदिनाथ कोठारे और उनकी पत्नी उर्मिला कानिटकर ने शादी के 14 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का एक बेहद चौंकाने वाला फैसला लिया है।
- Written By: यति सिंह
आदिनाथ कोठारे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ramayana Actor Adinath Kothare Divorce: फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सालों तक मराठी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे आदर्श और खूबसूरत जोड़ों में गिने जाने वाले आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर का रिश्ता अब खत्म हो गया है। दोनों ने शादी के 14 साल बाद एक-दूसरे से अपनी राहें जुदा करने का बेहद मुश्किल फैसला लिया है। यह खबर ऐसे समय पर आई है जब आदिनाथ अपनी आने वाली बड़ी हिन्दी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और गरिमामय पोस्ट करके इस फैसले की जानकारी दी है।
एक्टर आदिनाथ कोठारे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा और गंभीर नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि बहुत सोच-विचार करने के बाद उन्होंने और उर्मिला ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। आदिनाथ कोठोरे ने साफ किया कि यह अलगाव पूरी तरह से सम्मानजनक तरीके से हो रहा है। भले ही पति और पत्नी के तौर पर उनका रिश्ता अब यहीं रूक गया हो, लेकिन उनके दिलों में एक-दूसरे के लिए सम्मान हमेशा बना रहेगा। इस खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है जो इस जोड़ी को हमेशा साथ देखना पसंद करते थे।
बेटी की परवरिश ही सबसे पहली प्राथमिकता
एक जोड़े के रूप में भले ही यह सफर खत्म हो गया है, लेकिन दोनों ने अपने माता-पिता होने के फर्ज को सबसे ऊपर रखा है। आदिनाथ ने अपने नोट में किया कि उनकी बेटी जीजा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी रहेगी।
वह अपनी बेटी की परवरिश मिलकर और खुशी-खुशी करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य यही है कि बेटी को बड़े होने में पूरा प्यार, सुरक्षा और मानसिक सपोर्ट मिल सके। माता-पिता के रूप में उनकी जिम्मेदारी में कोई कमी नहीं आएगी, ताकि बच्ची के भविष्य और परवरिश पर इस अलगाव का कोई बुरा असर न पड़े।
मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की भावुक अपील
जीवन के इस कठिन मोड़ पर आदिनाथ कोठारे ने मीडिया और अपने फैंस से एक खास गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि जनता और मीडिया के दोस्तों ने उन्हें हमेशा बहुत प्यार दिया है। वह उम्मीद करते हैं कि जिंदगी के इस नए और अनजान सफर में भी लोगों का आशीर्वाद उनके साथ रहेगा।
इसके साथ ही उन्होंने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। आदिनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि इस पूरे संवेदनशील मुद्दे पर यह उनका पहला और आखिरी आधिकारिक बयान है, और इसके बाद वह इस विषय पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे।
रणबीर कपूर की रामायण से बड़े पर्दे पर धमाका
अपनी निजी जिंदगी के इस बेहद उतार-चढ़ाव वाले दौर के बीच आदिनाथ जल्द ही बड़े पर्दे पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका में दिखने वाले हैं। वह रामायण: पार्ट 1 में भगवान राम के भाई भरत का अहम किरदार निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Alpha Collection BO Day 14: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर लगा ब्रेक, 14 दिन में बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ठंडी
इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता बनी हुई है और रणबीर कपूर स्टारर मेगा-बजट फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रोफेशनल रुप से यह आदिनाथ कोठारे के करियर का एक बहुत बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।
